विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, CBI के कहने पर हुआ एक्शन; भारत लाने की तैयारी

Published: Mon, 14 Apr 2025 08:09 AM (IST)Updated: Mon, 14 Apr 2025 08:52 AM (IST)

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन ...और पढ़ें

बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी पकड़ा गया।
बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी पकड़ा गया।

HighLights

  1. भारत ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया जल्द शुरू करने का किया अनुरोध।
  2. पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था मेहुल चोकसी।
  3. बेल्जियम से पहले एंटीगुआ व बारबुडा को भी बना चुका ठिकाना।

एएनआई, नई दिल्ली। भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण घोटाले में उसकी तलाश है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी के खिलाफ एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।

जल्द प्रत्यर्पण शुरू करने का अनुरोध

एसोसिएटेड टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वहां के प्रशासन ने चोकसी को हिरासत में लिया।

पत्नी के पास बेल्जियम की नागरिकता

चोकसी की पत्नी प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। इस बीच उसने भी बेल्जियम का 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' हासिल किया और इसी के सहारे अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। ऐसा माना जाता है कि चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में भी रह चुका है। भारत को 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में उसकी तलाश है।

फर्जी दस्तावेज पर बेल्जियम में ठहरा था चोकसी

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही उसे धर दबोचा गया। फर्जी दस्तावेजों और झूठे शपथपत्र के माध्यम से चोकसी ने बेल्जियम में निवास हासिल किया था।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,500 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया था। घोटाले का खुलासा होने से पहले दोनों देश से बाहर जा चुके थे। नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है। वह भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन है निकिता कैसाप? 17 साल के अमेरिकी युवक ने रची ट्रंप की हत्या की साजिश, माता-पिता को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न; चीन बोला- बाघ के गर्दन में लगी घंटी... वही खोल सकता, जिसने बांधा है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।