Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit 2023: दिल्ली में जी-20 समिट कब होगी और कितने देश शामिल होंगे? पढ़ें हर सवाल का जवाब

    By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 02:14 PM (IST)

    G20 Summit 2023। दिल्ली में अगले महीने G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शासनाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधि ...और पढ़ें

    G20 Summit 2023: जी-20 समिट दिल्ली में कब और कहां होगी, पढ़ें हर सवाल के जवाब
    G20 Summit 2023: जी-20 समिट दिल्ली में कब और कहां होगी, पढ़ें हर सवाल के जवाब

    HighLights

    1. दिल्ली में अगले महीने होगा जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
    2. इस समय G20 का अध्यक्ष है भारत
    3. G20 Summit 2023 को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। G20 Summit in Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली में अगले महीने G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत इस समय G20 का अध्यक्ष है।

    आठ से 10 सितंबर तक बंद रहेगी दिल्ली

    जी-20 समिट  (G20 Summit) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आठ से 10 सितंबर तक बंद का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस से वापस दिल्ली लौटने पर अपने एक संबोधन में लोगों से किसी भी तरह की असुविधा के लिए तैयार रहने की अपील की थी। उन्होंने असुविधा के लिए लोगों से माफी भी मांगी थी।

    आपके मन में भी जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। आइए, उन सभी सवालों के जवाब जानते हैं...