Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit: G20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद, विश्व मीडिया ने भारत के बांधे तारीफों के पुल

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

    भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। राजधानी नई दिल्ली में हुए इस वैश्विक कार्यक्रम की विश्व मीडिया ने जमकर तारीफ की है। ज्यादातर ...और पढ़ें

    विश्व मीडिया ने भारत के बांधे तारीफों के पुल (फोटो, एक्स)
    विश्व मीडिया ने भारत के बांधे तारीफों के पुल (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. विविधता और सद्भाव से दुनिया को आकार दिया- गल्फ न्यूज़
    2. एबीसी न्यूज़ ने यूक्रेन के मुद्दे पर कम चर्चा होने को कमजोर बताया
    3. ब्रिटेन की मीडिया ने तारीफ की

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। राजधानी नई दिल्ली में हुए इस वैश्विक कार्यक्रम की विश्व मीडिया ने जमकर तारीफ की है। ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत की प्रशंसा करते हुए इसे दुनिया में भारत की आवाज के बढ़ते दबदबे की रूप में दर्शाया है।

    अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने जी20 सम्मेलन में वैश्विक चिंताओं को दूर करने और सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 फीसदी आम सहमति होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी लीड स्टोरी के हेडिंग में लिखा, "भारत ने मोदी की कूटनीतिक जीत में जी20 शिखर सम्मेलन में बंटी हुई दुनिया की शक्तियों के बीच समझौता किया।"

    विविधता और सद्भाव से दुनिया को आकार दिया- गल्फ न्यूज़

    दुबई के मीडिया संगठन गल्फ न्यूज़ ने जी20 के इस पहलू पर जोर दिया है कि कैसे 18वें जी20 शिखर सम्मेलन ने सद्भाव और विविधता में दुनिया को आकार दिया गया है। गल्फ न्यूज़ ने अपनी में हेडिंग लिखा, "18वां जी20 शिखर सम्मेलन: विविधता और सद्भाव से दुनिया को आकार दिया।"

    एबीसी न्यूज़ ने यूक्रेन के मुद्दे पर कम चर्चा होने को कमजोर बताया

    ऑस्ट्रेलिया के समाचार आउटलेट एबीसी न्यूज़ ने जी20 बैठक में यूक्रेन के मुद्दे पर कम चर्चा होने को कमजोर बताया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पीएम अल्बानीज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को "सफल" बताया और यह भी कहा कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई।

    खबरें और भी

    ब्रिटेन की मीडिया ने तारीफ की

    ब्रिटेन के मीडिया हाउस द टेलीग्राफ ने नई विश्व व्यवस्था में भारत के मुख्य आकर्षण बनने के बारे में बात की है। टेलीग्राफ ने अपनी हेडिंग में लिखा, "क्यों भारत नई विश्व व्यवस्था का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।" जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता ने जलवायु संकट जैसी आम चुनौतियों से निपटने के साधन के रूप में बात हुई।

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने जी20 के सफल आयोजन के लिए भारत की सराहना की है। साथ ही लिखा, "भारत में जी20 बैठक खत्म होने पर अमेरिका, रूस ने जी20 शिखर सम्मेलन की घोषणा की प्रशंसा की।"