Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: मोदी-बाइडन की गजब की जुगलबंदी, हाथ पकड़कर कोणार्क चक्र के बारे में बताते दिखे पीएम

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 12:11 PM (IST)

    G20 Summit Video जी20 के आगाज के साथ ही पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया और अफ्रीकी यूनियन को जी20 में शामिल करने क ...और पढ़ें

    G20 Summit Video पीएम मोदी जो बाइडन से मिलते हुए।
    G20 Summit Video पीएम मोदी जो बाइडन से मिलते हुए।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। G20 Summit Video राजधानी दिल्ली में G20 सम्मेलन का आगाज आज हो गया है। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया और अफ्रीकी यूनियन को जी20 में शामिल करने का एलान किया।

    इस बीच स्वागत कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच एक बार फिर गजब की जुगलबंदी देखने को मिली। 

    पीएम ने बाइडन को दिखाया कोणार्क चक्र

    पीएम ने जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का हाथ मिलाकर स्वागत किया, दोनों काफी खुश दिखे। पीएम इसके बाद बाइडन का हाथ पकड़कर मुड़े और उन्होंने पीछे लगे कोणार्क चक्र का चित्र दिखाया। प्रधानमंत्री इसके बाद बाइडन को कोणार्क चक्र के बारे में समझाते दिखे। मोदी इसके गोल आकार पर इशारा करते हुए अंदर की तीलियों के बारे में बताते दिखे।

    कोणार्क चक्र इसलिए है खास

    कोणार्क चक्र (G20 Konark Chakra) हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। इस चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल में किया गया था। यह चक्र सभी ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज में देखा होगा और यह भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। 

    घूमता हुआ कोणार्क चक्र, कालचक्र के साथ-साथ देश की प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है। यह लोकतंत्र के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाता है, जो लोकतांत्रिक आदर्शों के लचीलेपन और समाज में प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।