यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वीरता पुरस्कारों का एलान, मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 वीरों को शौर्य चक्र; यहां देखिए पूरी लिस्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुल 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प् ...और पढ़ें

HighLights
- 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- दो वीरों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
- 14 वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुल 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 11 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दो वीरों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें नायक दिलवर खान और मेजर मंजीत का नाम शामिल है। इसके अलावा 14 वीरों को शौर्य चक्र प्रदान किए जाएंगे।
Major Manjit of the Punjab Regiment awarded the Kirti Chakra for eliminating a terrorist and saving trapped civilians during an intelligence-based operation in Sopore district of Jammu and Kashmir in April 2024. pic.twitter.com/K1eKQwCXpM
— ANI (@ANI) January 25, 2025
14 वीरों का शौर्य चक्र से सम्मान
जानकारी के मुताबिक सेना के मेजर आशीष दहिया, मेजर कुणाल, सूबेदार विकास तोमर, सूबेदार मोहन राम, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), मेजर सत्येंद्र धनकड़, कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत) सहायक कमांडेट इशेथुंग किकोंण, सहायक दाभी संजय, हवलदार प्रकाश तमांग, वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, इंस्पेक्टर जिफे हमीगुले, बीआरडीबी के विजय कुट्टी (मरणोपरांत) और सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत), 8 वायुसेना मेडल (वीरता), 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत), 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री) और 2 नौसेना मेडल (वीरता) सम्मान दिए जाने हैं।
दो वीरों को कीर्ति चक्र
भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान को पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोगान इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान वीरता के अनुकरणीय कार्य के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराने के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
खबरें और भी
वहीं, पंजाब रेजिमेंट के मेजर मंजीत को अप्रैल 2024 में जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को खत्म करने और फंसे हुए नागरिकों को बचाने के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा
यह भी पढ़ें: 7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण, सूची में शारदा सिन्हा और साध्वी ऋतंभरा समेत इन हस्तियों के नाम
यह भी पढ़ें: 113 हस्तियों को पद्मश्री; अरिजीत सिंह, आश्विन और जसपिंदर नरूला को मिला सम्मान, 30 गुमनाम नायकों के भी नाम