Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti Slogan Quotes 2024: महात्मा गांधी के नारे और कोट्स बदल देंगे आपकी सोच

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:57 PM (IST)

    Mahatama Gandhi Slogan Quotes 2024 In Hindi मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। 2 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधा ...और पढ़ें

    Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी के नारे और कोट्स (Mahatma Gandhi Quotes Slogan)
    Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी के नारे और कोट्स (Mahatma Gandhi Quotes Slogan)

    Mahatma Gandhi Slogan Quotes: ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। मोहनदास करमचंद गांधी को राष्ट्रपिता, बापू और महात्मा के नाम से भी जाना जाता है। गांधी जी एक राजनीतिक नैतिकतावादी, राष्ट्रवादी और वकील थे। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज 2 अक्टूबर को उनकी जयंती देशभर में बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। विश्व स्तर पर इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने हमेशा शांति, सत्य और अहिंसा के मार्ग की वकालत की। आइए जानते हैं गांधी जी के 10 सबसे बेहतरीन नारे

    महात्मा गांधी जयंती

    मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। 2 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती होती है। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधीजी ने भारत को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने के लिए कई सत्याग्रह और आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। आज भी लोग उनके दिए गए अनमोल उनके विचारों का अनुसरण करते हैं।

    Mahatma Gandhi Slogan Quotes (महात्मा गांधी के नारे और कोट्स)

    1. करो या मरो। - महात्मा गांधी

    2. भारत छोड़ो। - महात्मा गांधी

    3. जहां प्रेम है वहां जीवन है। - महात्मा गांधी

    4. भगवान का कोई धर्म नहीं है। - महात्मा गांधी

    5. जहां पवित्रता है, वहीं निर्भयता है। - महात्मा गांधी

    6. किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आज़ादी बेचना। - महात्मा गांधी

    7. किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना है। - महात्मा गांधी

    8. कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है। - महात्मा गांधी

    9. दिल की कोई भाषा नहीं होती, दिल-दिल से बात करता है। - महात्मा गांधी

    10. मैं मरने के लिए तैयार हूं, पर ऐसी कोई वज़ह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूं। - महात्मा गांधी

    11. लोकतंत्र का काम करने के लिए ऊपरी ज्ञान नहीं, बल्कि सही शिक्षा की आवश्यकता होती है। - महात्मा गांधी

    12. हमें इस तरह जीना चाहिए, जैसे हम कल ही मरने वाले हैं, हमें इस तरह सीखना चाहिए, जैसे हम वर्षों जीवित रहने वाले हैं। - महात्मा गांधी