Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyderabad: हैदराबाद हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:24 AM (GMT+05:30)

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री के सामान से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा ...और पढ़ें

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. गांजे की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये है
    2. खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई

     पीटीआई, हैदराबाद। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री के सामान से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

    खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई

    एनसीबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांजे की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये है। खुफिया जानकारी के आधार पर, एनसीबी अधिकारियों ने महिला यात्री को रोका और उसके दो चेक-इन बैग से 400 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया।

    महिला ने बैंकॉक से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा

    जांच में पता चला कि महिला ने बैंकॉक से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा और संदेह से बचने के लिए दुबई के रास्ते भारत लौटी, क्योंकि बैंकॉक से सीधे विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद होने के कई मामले सामने आए हैं। महिला के थाईलैंड और भारत में संबंधों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।