Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उद्योगपति गौतम अदाणी के बेटे जीत ने दिवा शाह संग रचाई शादी, गुजराती रीति रिवाज से हुईं रस्में

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 09:44 PM (IST)

    गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने काफी साधारण तौर तरीकों से हीरा कारोबारी की बेटी दिवा शाह के साथ शादी की। गौतम अदाणी ने कहा था कि वह बेहद सादे ढंग से अ ...और पढ़ें

    जीत अदाणी और दिवा शाह वैवाहिक बंधन में बंध गए (फोटो सोर्स- एक्स/गौतम अदाणी)
    जीत अदाणी और दिवा शाह वैवाहिक बंधन में बंध गए (फोटो सोर्स- एक्स/गौतम अदाणी)

    HighLights

    1. गौतम अदाणी ने अपने बेटे की शादी में 10 हजार करोड़ रुपये समाज सेवा के लिए दान किए।
    2. जीत अदाणी की शादी बेहद साधारण तरीके से आयोजित की गई थी।
    3. जीत अदाणी की शादी हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से हुई है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। अरबपति गौतम अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है।

    एक्स पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, "परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।"

    उन्होंने आगे लिखा, "यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाहकर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं।"

    साधारण तरीके से संपन्न हुआ विवाह, अदाणी ने दान किए 10 हजार करोड़ रुपये

    खबरें और भी

    गौतम अदाणी ने महाकुंभ के दौरान कहा था कि उनके बेटे जीत अदाणी की शादी बेहद साधारण तरीके से किया जाएगा और इसमें किसी हस्ती को नहीं बुलाया जाएगा, बल्कि पारिवारिक लोगों की उपस्थिति में ही विवाह होगा। इसके साथ ही गौतम अदाणी ने 10 हजार करोड़ रुपये सामाजिक सेवा के लिए दान कर दिया है।

    गौतम अदाणी ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है।"

    उन्होंने लिखा, "एक पिता के रूप में यह ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख-शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें।"

     

    यह भी पढ़ें:  कौन हैं दिवा शाह, जिनसे होने जा रही गौतम अदाणी के बेटे की शादी? जानिए कहां होगा फंक्शन