गोवा की अदालत ने गौतम खट्टर को दी जमानत, सेंट फ्रांसिस जेवियर पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप
गोवा की एक अदालत ने दक्षिणपंथी वक्ता गौतम खट्टर को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जमानत दे दी है। ...और पढ़ें

गौतम खट्टर को मिली जमानत (फोटो-X)
HighLights
गौतम खट्टर को गोवा कोर्ट ने जमानत दी।
सेंट फ्रांसिस जेवियर पर टिप्पणी का आरोप था।
खट्टर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणपंथी वक्ता गौतम खट्टर को गोवा की एक अदालत ने जमानत दे दी है। उन पर सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, वास्को ने खट्टर को नियमित जमानत दी। गौरतलब है कि खट्टर फिलहाल गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका सीने में दर्द का इलाज चल रहा है।
इससे पहले उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल से यहां शिफ्ट किया गया था। यह विवाद 18 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- सावधान! जनगणना के नाम पर हो सकता है फ्रॉड; भूलकर भी न शेयर करें ये डिटेल्स