Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    George Soros: फिर विवादों में क्यों जॉर्ज सोरोस, भाजपा ने सोनिया गांधी से जोड़ा नाता; संसद भी ठप

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 05:52 PM (GMT+05:30)

    George Soros controversy जॉर्ज सोरोस के नाम पर आज संसद में खूब हंगामा हुआ। भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के गांधी परिवार से संबंध हैं और वो भारत ...और पढ़ें

    George Soros controversy जॉर्ज सोरोस को लेकर मचा बवाल। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    George Soros controversy जॉर्ज सोरोस को लेकर मचा बवाल। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर संसद में मचा हंगामा।
    2. भाजपा बोली- सोरोस से मिलकर देश के खिलाफ साजिश रच रहा गांधी परिवार।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। George Soros controversy भाजपा ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के डीप स्टेट के साथ मिलकर गांधी परिवार भारत के खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं। आज संसद में भी भाजपा ने इस मामले को उठाया और कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउनडेशन से है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना चाहते हैं। 

    जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर आज संसद भी ठप हो गई। आखिर ये जॉर्ज सोरोस कौन है और इसका नाम गांधी परिवार से कैसे जुड़ रहा है, आइए जानते हैं...

    कौन है जॉर्ज सोरोस (Who is George Soros)

    जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी व्यवसायी हैं, जिनका जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में 1930 में हुआ था। सोरोस की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में होती है। उनका जन्म एक यहूदी परिवार में हुआ था, जो काफी समृद्ध था। सोरोस का परिवार हंगरी में नाजी कब्जे से निकलकर 1947 में ब्रिटेन आ गए। यहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की। 

    किन आरोपों से घिरे सोरोस?

    • जानकारों का कहना है कि सोरोज ने अपनी पढ़ाई के लिए रेलवे पोर्टर और वेटर के तौर पर भी काम किया।
    • इसके बाद 1956 में वो अमेरिका चले गए जहां उन्होंने वहां यूरोपिय प्रतिभूतियों के साथ एनालिस्ट के रूप में काम किया। सोरोस पर अपने धन बल का इस्तेमाल कर सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगता रहा है। 
    • आरोप है कि सोरोस ने 1997 में थाईलैंड की करेंसी (बाहट) पर सट्टा लगाकर उसे कमजोर करने का काम किया है।
    • जॉर्ज सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने हेज फंड मैनेजर के रूप में ब्रिटिश करेंसी पाउंड को शॉर्ट कर अरबों का लाभ कमाया था। 
    • सोरोस पर भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के भी आरोप लगे हैं।

    अब क्यों है विवादों में...

    दरअसल, भाजपा के झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार के जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोरोस से मिलकर अदाणी मुद्दे को उठाकर देश की अर्थव्यवस्था को बेपटरी करना चाहते हैं। 

    खबरें और भी

    सोनिया गांधी से जुड़ा नाता

    ये भी आरोप है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्जसोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। 

    भाजपा ने दावा किया कि 'फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन' की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी, जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठन से जुड़ी हुई हैं।

    क्या बोली कांग्रेस?

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में उठे इस मामले को भाजपा की साजिश है कि सदन की कार्यवाही न चले। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष इससे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि सरकार ये सब अदाणी मुद्दे से बचने के लिए कर रही है।