अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे PM मोदी, किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। 12 जनवरी को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात होगी। दोनों नेता साबरमती आश् ...और पढ़ें

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत यात्रा पर
HighLights
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत यात्रा पर।
12 जनवरी को अहमदाबाद में पीएम मोदी से मुलाकात।
द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, रक्षा, हरित विकास पर चर्चा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यह मर्ज का भारत का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी सोमवार को जर्मन चांसलर मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।
मोदी और जर्मन चांसलर साबरमती आश्रम जाएंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे, जिसके बाद गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन होगा। दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
हाल ही में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया, मोदी - मर्ज की बैठक में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और गतिशीलता में सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास, और जनसंपर्क के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)