विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल नीनो ने किरकिरा किया गोवा की छुट्टियों का मजा, चार्टर टूरिज्म सीजन की सुस्त शुरुआत

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:16 AM (IST)

अल नीनो के कारण यूरोप और रूस में गर्मी बनी रहने से गोवा के चार्टर टूरिज्म सीजन की शुरुआत धीमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अल नीनो से गोवा के चार्टर टूरिज्म सीजन की धीमी शुरुआत हुई।

  2. यूरोप और रूस में गर्मी के कारण पर्यटक आगमन कम हुआ।

  3. टूर ऑपरेटर सस्ते होटल और किराए के आकर्षक ऑफर दे रहे।

डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा ठंड के लिए तैयार है लेकिन टूरिस्टों को अभी ठंड नहीं महसूस हो रही है। अल नीनो की गर्मी की वजह से चार्टर सीजन की धीमी शुरुआत हो रही है।

पूरे यूरोप, रूस और कजाकिस्तान में गर्मी बनी हुई है। ऐसे में यहां पर टूरिस्टों के आने की रफ्तार काफी कम है। इस नुकसान से उबरने के लिए टूर ऑपरेटर सैलानियों को अपनी तरफ खींचने के लिए कई तरह के ऑफर्स दे रहे हैं जैसे सस्ते होटल और कम किराया आदि।

अक्टूबर नवंबर में मांग कम

मिली जानकारी के अनुसार सैलानी आने से चार पांच दिन पहले बुकिंग करा रहे हैं। इससे पता चलता है कि अक्टूबर-नवंबर में डिमाड कम है। टूर ऑपरेटरों की माने तो उन्हें ये उम्मीद है कि डिमांड कम जरूर है लेकिन वक्त के साथ बढ़ेंगी। तापमान में एक बार गिरावट के बाद यह सिलसिला बदलेगा और बुकिंग आएगी।

बर्फबारी होते ही बढ़ेगी डिमांड

कैपर ट्रैवल्स की डायरेक्टर आबिदा ने बताया कि अल नीनो की वजह से उनके देश में मौसम गर्म और सुहावना है। जैसे ही बर्फबारी का दौर शुरू होगा लोग बाहर निकलना शुरू कर देते हैं। इस वजह से फ्लाइट बुकिंग भी काफी स्लो है। उन्होंने बताया कि कई विदेशी सैलानी बुकिंग के लिए अंत में अप्लाई करते हैं।

2026-27 सीजन एक अक्टूबर को तब हुई जब येकातेरिनबर्ग से एअरोफ़्लोत चार्टर से 162 यात्री डाबोलिम के लिए उड़ान भरे। इसके बाद 285 से ज़्यादा टूरिस्टों की मॉस्को की फ़्लाइट आई। रूसी चार्टर सप्ताह में पांच बार उड़ान भर रहे हैं वहीं उनके फेरे बढ़ा कर नौ होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं कजाकिस्तान के अल्माटी से 177 यात्री 26 अक्टूबर को आने वाले हैं। नूर-सुल्तान से आने वाले 189 यात्री डाबोलिम जाएंगे।

ज्यादा पड़ रही गर्मी

बता दें कि दक्षिण और  पश्चिम यूरोप के कुछ हिस्सों में गर्मी ज़्यादा है। अक्टूबर का औसत तापमान 8° डिग्री से 12°डिग्री ज़्यादा है। कजाकिस्तान में पिछली बार की तुलना में 1°डिग्री से 2° डिग्री ज़्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है।