यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Google 25th Birthday: अगर गूगल नहीं होता तो क्या होता! इन बारह प्वाइंट्स में जानें Google का सफरनामा...
Google 25th Birthday आज गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल से आज बच्चा-बच्चा वाकिफ है। इंटरनेट मीडिया पर मौजूद किसी भी प्लेटफॉर्म की जड़े गूगल स ...और पढ़ें

HighLights
- आज गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है।
- ऐसा नहीं है कि गूगल से पहले लोगों की जिंदगी मुश्किल थी या उनका जीवन सुगम नहीं था।
नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। आज गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल से आज बच्चा-बच्चा वाकिफ है। इंटरनेट मीडिया पर मौजूद किसी भी प्लेटफॉर्म की जड़े गूगल से ही जुड़ी हुई होती हैं। यह कहना गलत नहीं कि आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं, इसके तार भी गूगल से ही जुड़े हैं। यह गूगल (Google) आज के समय में हम सभी की जरूरत बन गया है, इसके बगैर बेहतर जीवन की कल्पना करना भी कठिन होगा। ऐसा नहीं है कि गूगल से पहले लोगों की जिंदगी मुश्किल थी या उनका जीवन सुगम नहीं था। मगर आज इसकी आवश्यकता हर पल महसूस की जा सकती है।
.jpg)
आज से पच्चीस साल पहले भी दुनिया में सभी काम किए जाते थे। लेकिन गूगल ने उन सभी कामों को सरल और सुगम बना दिया है। इस आर्टिकल में हम उसी जीवन की कल्पना करेंगे जिसमें इटरनेंट के तार नहीं बंधे हुए थे। आज हम जानेंगे कि अगर यह गूगल नही होता तो जीवन कैसा होता, इसके साथ ही हम गूगल के सफर की भी चर्चा करेंगे...
- इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में दुनिया एक छोटे गांव में तब्दील हो गई है, हम चुटकियों में अपना कोई भी संदेश दुनिया के किसी भी कोने में चंद सेकेंडों में भेज सकते हैं। यदि गूगल नहीं होता तो दुनिया आज हमारे फोनों में सिमटी नजर नहीं आती।
- साल 1995 में स्टैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो PHD छात्रों ने Google.stanford.edu एड्रेस पर एक वेब सर्च क्रिएट किया था, जिसका नाम बैकरब रखा गया था। बाद में इसे गूगल किया गया और सितंबर 1998 में यह नाम कंपनी के रूप में हम सभी के बीच आया।
- आज ज्यादातर कामों ने डिजिटल रूप अख्तियार कर लिया है। ऐसे में यह जरूरी है कि वर्तमान में कागजों की पोथियां रखने की आवश्यकता नहीं होती। पल भर में कोई भी डेटा डिजिटली तरीके से खोजा जा सकता है और कहीं भी भेजा जा सकता है।
- जानकारी के अनुसार, गूगल दुनिया भर में विस्तरित डेटा केन्द्रों से दस लाख से अधिक Surver रन करता है, इसके साथ ही दस अरब से अधिक सर्च रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।
- गूगल ने इंटरनेट से जुड़ी सर्विस जैसे ऑनलाइन एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी, सर्च क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर इत्यादि प्रोवाइड करवाया है। यदि आज गूगल नहीं होता तो इन सुविधाओं से अछूता रह जाते।
- पहले Google को Googol कहा जाता था, लेकिन लोग इसका उच्चारण गूगल ही किया करते, जिसके बाद इसमें बदलाव कर Google कर दिया गया।
- वर्ष 1 अप्रैल, 2004 को गूगल कंपनी ने 1 जीबी स्टोरेज के साथ जीमेल पेश किया, जिसने इसे अन्य प्रोडक्ट पर बढ़त दिला दी।
- इंटरनेट बैंकिग, वर्क फ्रॉम होम, चुटकियों में कोई भी जानकारी इकट्ठा कर लेना, ये सब गूगल की ही बदौलत है।
- वर्ष 2008 में विंडोज़ के लिए सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ब्राउजर Chrome को पेश किया।
- गूगल अगर नहीं होगा तब भी एक बेहतर जीवन की कल्पना की जा सकती है, मगर तब तकनीकी क्षेत्र में देश और दुनिया बहुत पीछे रह जाएगी।
- वर्तमान में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई है। खास बात है कि पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी है
- कुल निचोड़ देखे तो, कहना गलत नहीं कि गूगल आज के समय में एक अच्छा जरिया है इस दुनिया को नजदीक से एक्सप्लोर करने का, दैनिक जागरण परिवार की ओर से Google को उसके 25वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- Bhagat Singh Birth Anniversary: रोंगटे खड़ी कर देती हैं भगत सिंह की ये बातें, पाकिस्तान में भी हैं चाहने वाले