Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपड़ों के अंदर भी झांक सकता है AI? Google Gemini ने लड़की की बनाई ऐसी तस्वीर; फोटो देख फटी रह गई आंखें

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:40 PM (IST)

    गूगल जेमिनी का Banana AI Saree Trend इन दिनों वायरल है जिसमें लोग अपनी फोटो को साड़ी में बदलते हैं। एक महिला ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि AI ने उसक ...और पढ़ें

    कपड़ों के अंदर भी झांक सकता है एआई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
    कपड़ों के अंदर भी झांक सकता है एआई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. महिला ने जेमिनी से बनाई साड़ी वाली फोटो में अपने असली तिल को देखकर जताई हैरानी।
    2. कई यूजर्स ने भी साझा किया अनुभव, कहा कि उनके टैटू और अन्य डिटेल्स फोटो में नजर आए।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर इन दिनों गूगल जेमिनी (Google Gemini) का 'Banana AI Saree Trend' (बनाना एआई साड़ी ट्रेंड) जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी फोटो अपलोड करके उसे एआई की मदद से साड़ी पहनाई हुई तस्वीर में बदलते हैं।

    लेकिन इसी बीच एक महिला का अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका रहा है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताया कि उसने भी यह ट्रेंड अपनाया और अपनी साड़ी वाली तस्वीर जेमिनी से बनवाई। लेकिन फोटो देखकर वह डर गई, क्योंकि उसमें एक ऐसा डिटेल आ गया जो उसकी असली तस्वीर में नहीं था।

    महिला ने क्या सच बताया?

    वीडियो में महिला ने कहा, "मैंन अपनी फोटो अपलोड की और जब जेनरेट हुई तस्वीर देखी तो उसमें मेरे शरीर के उस हिस्से पर तिल दिखा, जो मेरी अपलोड की गई तस्वीर में बिल्कुल भी नहीं नजर आ रहा था। ये बहुत डरावना और अजीब है। मुझे समझ नहीं आया कि AI को ये जानकारी कैसे मिली।"

    महिला ने लोगों को चेतावनी दी कि सावधानी बरतें और सोच-समझकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया या AI प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करें। इस वीडियो को अब तक करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने कमेंट कर अपने अनुभव साझा किए।

    खबरें और भी

    कई यूजर्स ने साझा किया अनुभव

    एक यूजर ने लिखा, "मेरे साथ भी ऐसा हुआ। मेरी फोटो में टैटू नहीं दिख रहा था, लेकिन AI द्वारा बनाई गई इमेज में टैटू नजर आया"। दूसरे यूजर ने कहा, "सबकुछ कनेक्टेड है। जेमिनी गूगल का हिस्सा है और ये आपके इंटरनेट पर डाले गए पुराने फोटो और वीडियो से जानकारी लेकर नई इमेज बना देता है।"

    कई लोगों ने इस पर तकनीकी कारण भी बताए। उनका कहना है कि AI किसी भी फोटो को बनाने के लिए केवल अपलोड की गई फोटो पर निर्भर नहीं करता है। यह इंटरनेट पर मौजूद आपकी डिजिटल हिस्ट्री, पुराने अपलोड और पब्लिक फोटो से भी जानकारी जोड़ सकता है। इसी वजह से तस्वीरें ज्यादा रियल लगती हैं।

    क्या है Gemini?

    बता दें, Gemini Nano Banana (जेमिनी नैनो बनाना) असल में एक इमेज-एडिटिंग फीचर है, जिसे गूगल ने अपनी ऐप में जोड़ा है। शुरुआत में यह फीचर 3D फिगर जैसी तस्वीरें बनाने के लिए मशहूर हुआ था, लेकिन अब साड़ी ट्रेंड की वजह से ये काफी ज्यादा चर्चा में है।

    अफरीदी का राहुल प्रेम... भारत को बताया अगला इजरायल; बौखलाए पाक क्रिकेटर ने बेतूके बयानों की लगाई झड़ी