विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदर्शनों से जुड़े फर्जी कंटेंट पर गिरेगी गाज, सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:00 AM (IST)

सरकार ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों को धरना- प्रदर्शनों से संबंधित गैरकानूनी पोस्ट पर तेजी से कार्रवाई करने को कहा है। ...और पढ़ें

सरकार ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों से प्रदर्शन संबंधी गैरकानूनी पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों से प्रदर्शन संबंधी गैरकानूनी पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा

HighLights

  1. सरकार ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों से प्रदर्शन संबंधी गैरकानूनी पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा

  2. सरकार ने एआई से तैयार सामग्री पर विशेष निगरानी को कहा है

  3. एआई के जरिए फर्जी घटना को वास्तविक दिखाने का प्रयास किया जा रहा है

पीटीआई, नई दिल्ली। सरकार ने इंटरनेट मीडिया कंपनियों को धरना- प्रदर्शनों से संबंधित गैरकानूनी पोस्ट पर तेजी से कार्रवाई करने को कहा है। यह कार्रवाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों समेत अधिकृत सरकारी निकायों से मिली शिकायतों के आधार पर करने को कहा गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को जारी एडवाइजरी में प्रदर्शनों से जुड़ी ऐसी सूचनाओं के ऑनलाइन प्रसार पर चिंता जताई है, जो झूठी, भ्रामक, छेड़छाड़ की गई या संदर्भ से बाहर हो सकती हैं।

मंत्रालय ने आशंका जताई है कि ऐसी अवैध सामग्री से सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक शांति प्रभावित हो सकती है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताएं पैदा होने के साथ हिंसा भड़कने का खतरा भी हो सकता है।

एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने बड़े इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों को ऐसी अवैध सामग्री की पहचान करने और अधिकृत सरकारी निकायों से मिली शिकायतों के आधार पर उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने की सलाह दी है।

सरकार ने एआई से तैयार सामग्री पर विशेष निगरानी को कहा है, जहां फर्जी घटना को वास्तविक दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।