Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy Awards 2024: विश्व पटल पर भारत की सॉफ्ट पावर का पंच, इन 5 भारतीय संगीतकारों पर हुई ग्रैमी अवॉर्ड की बारिश

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:19 PM (GMT+05:30)

    भारत (Grammy Indian winners) केवल आर्थिक शक्ति के रूप में ही नहीं उभर रहा बल्कि संगीत आदि के क्षेत्र में भी इसका दबदबा विश्व पटल पर बढ़ रहा है। शक्ति ...और पढ़ें

    विश्व पटल पर भारत की सॉफ्ट पावर का पंच (Image: ANI)
    विश्व पटल पर भारत की सॉफ्ट पावर का पंच (Image: ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत केवल आर्थिक शक्ति के रूप में ही नहीं उभर रहा, बल्कि संगीत आदि के क्षेत्र में भी इसका दबदबा विश्व पटल पर बढ़ रहा है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रविवार की रात आयोजित 66वें ग्रैमी अवार्ड में भारतीय संगीतकारों ने इसे साबित किया है। इस दौरान भारत पर पुरस्कारों की बारिश हुई। पांच भारतीयों ने इस दौरान अवॉर्ड जीते।

    इसमें तबला वादक जाकिर हुसैन, वांसुरी वादक राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जाकिर हुसैन को तीन, जबकि राकेश चौरसिया को दो अवॉर्ड मिले। फ्यूजन ग्रुप शक्ति में हुसैन के सहयोगी गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और परकशनिस्ट सेल्वगनेश विनायकराम को एक-एक ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

    बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड- शक्ति

    शक्ति को दिस मोमेंट के लिए 2024 का बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड दिया गया। इस एल्बम में चार भारतीयों के साथ-साथ इसके संस्थापक सदस्य प्रसिद्ध ब्रिटिश गिटारवादक जान मैकलाघलिन भी शामिल हैं। दिस मोमेंट जून 2023 में रिलीज हुआ था। शक्ति के लिए पुरस्कार के अलावा जाकिर हुसैन ने दो अन्य पुरस्कार जीते। इनमें पश्तो के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफार्मेंस अवार्ड और एज वी स्पीक के लिए बेस्ट कंटेंपरेरी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम का अवार्ड शामिल है।

    प्यार और संगीत के बिना हम कुछ भी नहीं

    जाकिर हुसैन ने कहा कि प्यार और संगीत के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। अकादमी को धन्यवाद। इन सभी महान संगीतकारों को धन्यवाद। प्रसिद्ध बांसुरीवादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे राकेश चौरसिया ने पश्तो और एज वी स्पीक के लिए अमेरिकी बैंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी एडगर मेयर के साथ दो ग्रैमी जीते।

    खबरें और भी

    मंच पर अवार्ड प्राप्त करने के बाद गायक शंकर महादेवन ने कहा कि वह इसके लिए ईश्वर, अपने दोस्तों और परिवार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को अपनी पत्नी को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बिना उसके समर्थन के यह संभव नहीं था। इस दौरान मौजूद दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने कहा कि ग्रैमी 2024 का यह वर्ष भारत के नाम रहा। उन्होंने एक्स पर लिखा सच में भारत चमक रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि आपकी अभूतपूर्व सफलता पर बधाई। आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर का दिल जीत लिया। भारत को गर्व है। ये उपलब्धियां आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।

    वहीं, वांसुरीवादक राकेश चौरसिया ने प्रधानमंत्री के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा आपकी ओर से दी गई बधाई बहुत मायने रखती है। दो ग्रैमी अवार्ड भारत लाने के लिए मैं बेहद ही खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं।

    यह भी पढ़ें: 'पैगाम-ए-मोहब्बत है', पैगाम देश है': PM मोदी से मिलने संसद पहुंचे अल्पसंख्यक समुदायों के कई धार्मिक नेता

    यह भी पढ़ें: Grammy 2024 Winners: 'भारत को गर्व है', जाकिर हुसैन-शंकर महादेवन की ग्रैमी जीत पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी