यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
4 आतंकी, 5 इंस्टाग्राम अकाउंट और 'जिहाद' फैलाने की साजिश... अल कायदा की मास्टरमाइंड शमा परवीन तक कैसे पहुंची पुलिस?
अहमदाबाद गुजरात ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। गुजरात ATS ने बेंगलुरु से शमा परवीन नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसका स ...और पढ़ें

HighLights
- अल कायदा की मास्टरमाइंड शमा परवीन गिरफ्तार।
- गुजरात ATS ने बेंगलुरु में कसा शिकंजा।
- पिछले हफ्ते भी पकड़े गए थे अल कायदा के तीन आतंकी।
अहमदाबाद, गुजरात। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। देश की अलग-अलग जगहों पर ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठनों से जुड़े एजेंट्स पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात ATS ने बेंगलुरु से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा से बताया जा रहा है।
महिला का नाम शमा परवीन है, जिसकी उम्र 30 साल है। गुजरात ATS ने खुफिया जानकारी के आधार पर शमा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार, शमा परवीन भारत में अल कायदा की मास्टरमाइंड थी। वो बेंगलुरु से ऑपरेट कर रही थी। पिछले हफ्ते पुलिस ने अल कायदा के ही 3 आतंकियों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को शमा परवीन के बारे में पता चला और पुलिस ने बेंगलुरु में ही उसे धर दबोचा।
Ahmedabad | Gujarat ATS arrested a woman named Sama Parveen (30) from Bengaluru, who was associated with Al Qaeda. Earlier, three terrorists were arrested: Sunil Joshi, DIG Gujarat ATS
(Pic Source: Gujarat ATS) pic.twitter.com/uzjK6LKpIo
— ANI (@ANI) July 30, 2025
शमा ने कबूला गुनाह
गुजरात ATS की पूछताछ में शमा परवीन ने देश के खिलाफ साजिश रचने की बात कबूल की है। शमा ने माना है कि वो सोशल मीडिया पर जिहादी कंटेंट फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को शमा के पास डिजिटल डेटा के रूप में बड़े सबूत भी हाथ लगे हैं।
शमा तक कैसे पहुंची पुलिस?
गुजरात ATS ने 21-22 जुलाई को अल कायदा के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस को इनके पास से कई चीजें भी बरामद हुईं, जिससे यह सभी देश में जिहाद फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें पुलिस ने अहमदाबाद, मोडासा, चांदनी चौक और नोएडा से पकड़ा था।
खबरें और भी
| पकड़े गए आतंकी | शहर | राज्य |
| फारदीन शेख | अहमदाबाद | गुजरात |
| सैफुल्लाह कुरैशी | मोडासा | गुजरात |
| जीशान अली | नोएडा | उत्तर प्रदेश |
| मोहम्मद फैक | चांदनी चौक | दिल्ली |
पाकिस्तान से मिला कनेक्शन
चारों आतंकियों से पूछताछ के दौरान पुलिस इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पहुंची। चारों आतंकी सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, जिहादी कंटेंट और काफिरों के खिलाफ हिंसा जैसे कंटेंट शेयर करते थे। यह सारा कंटेंट ज्यादातर 5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स से शेयर किए जाते थे। इन अकाउंट्स के जरिए यह आतंकी पाकिस्तान के भी संपर्क में थे।
(एएनआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- DGCA ने एअर इंडिया में की 100 सुरक्षा खामियों की पहचान, सात कमियां बेहद गंभीर