Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Morbi Bridge Collapse: 'कभी नहीं देखा ऐसा हादसा'... चश्मदीदों ने सुनाया खौफनाक मंजर, बताया क्या क्या हुआ

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 09:25 AM (IST)

    गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत ने देश को झकझोर कर रख दिया है। चश्मदीदों ने हादसे का आंखों देखा हाल सुनाया है। उधर र ...और पढ़ें

    Morbi Bridge Collapse: चश्मदीदों सुनाई हादसे की कहानी
    Morbi Bridge Collapse: चश्मदीदों सुनाई हादसे की कहानी

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में मृतकों की संख्या 140 से ज्यादा हो गई है। रविवार शाम हुए इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उधर, चश्मदीदों ने हादसे की पूरी कहानी बताई है।

    'पूरी रात बिना सोए लोगों की मदद करता रहा'

    मच्छु नदी पर केबल ब्रिज के पास चाय की दुकान लगाने वाले एक शख्स ने हादसे की पूरी कहानी बताई है। शख्स ने बताया कि वो हर रविवार को यहां चाय बेचता है। चश्मदीद ने बताया, 'मैं हर रविवार को वहां चाय बेचता हूं। लोग केबल से लटक रहे थे और अचानक नीचे गिर गए। ये भयावह हादसा देखकर मैं पूरी रात सोया नहीं और लोगों की मदद करता रहा। सात-आठ महीने की गर्भवती महिला को मृतक देखना दिल दहला देने वाला था। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'

    'शब्दों में बयां नहीं कर सकती'

    हादसे की एक और चश्मदीद हसीना ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मृतकों में बच्चे भी शामिल थे। मैंने अपने परिवार के सदस्यों की तरह लोगों की मदद की। मैंने लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना वाहन भी इस्तेमाल के लिए दिया। इतना भयावह हादसा मैंने कभी नहीं देखा।'

    आपराधिक मामला दर्ज

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस हादसे को लेकर सोमवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हादसे में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। रेंज आईजीपी के नेतृत्व में जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

    ये भी पढ़ें:

    Gujarat Bridge Collapse Live : मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री बोले- आपराधिक मामला किया गया दर्ज, हादसे में अब तक 132 की मौत