विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान जेल में हड़कंप: आधा दर्जन कैदियों ने ब्लेड से अपने हाथ काटे, अस्पताल में भर्ती

Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM (IST)

राजस्थान के कोटपुतली जेल में भोजन में प्याज और हरी मिर्च नहीं मिलने से नाराज कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

राजस्थान के जेल में आधा दर्जन कैदियों ने ब्लेड से काटे हाथ (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान के जेल में आधा दर्जन कैदियों ने ब्लेड से काटे हाथ (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. स्थिति बिगड़ने पर दो कैदियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

  2.  आधा दर्जन कैदियों ने अपने हाथों को सेविंग ब्लेड से काट लिया

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटपुतली जेल में भोजन में प्याज और हरी मिर्च नहीं मिलने से नाराज कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

जब जेल प्रशासन ने मांग पूरी नहीं की तो आधा दर्जन कैदियों ने अपने हाथों को सेविंग ब्लेड से काट लिया। अधिक खून बहने के कारण कैदी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत ज्यादा खराब हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर दो कैदियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शेष चार का जेल में ही प्राथमिक उपचार किया गया।

जेल अधीक्षक माना राम गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को भोजन में प्याज और हरी मिर्च दिए जाने की मांग को लेकर कुछ कैदियों ने धरना देने के साथ ही भूख हड़ताल की थी। कैदियों को समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने।

छह कैदियों ने ब्लेड से खुद के हाथ पर हमला किया। दो की स्थिति ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल रेफेर किया गया है। यह जांच की जा रही है कि कैदियों के पास ब्लेड कैसी पहुंची।