विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक देश एक चुनाव पर मंथन जारी...हरीश साल्वे ने किया समर्थन तो जस्टिस शाह ने उठाए सवाल

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 19 Mar 2025 02:38 AM (IST)

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक को लेकर चल रही बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए पूर्व सॉलिसिटर ...और पढ़ें

हरीश साल्वे और एपी शाह ने एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर अलग-अलग विचार व्यक्त किए (फोटो- एक्स)
हरीश साल्वे और एपी शाह ने एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर अलग-अलग विचार व्यक्त किए (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शाह ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया
  2. साल्वे ने तीन घंटे तक रखी बात, प्रस्ताव को विधि और संविधान सम्मत बताया

एएनआई, नई दिल्ली। एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक को लेकर चल रही बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भरोसा जताया कि विधेयक किसी संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं करता है और इस आरोप को खारिज कर दिया कि इससे देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचेगा। वहीं, जस्टिस शाह ने इस विधेयक पर सवाल उठाए।

कई बिंदुओं पर विधेयक को गलत- पूर्व मुख्य न्यायाधीश

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शाह ने कई बिंदुओं पर विधेयक को गलत ठहराया, जिसमें राज्य विधानसभा चुनावों को स्थगित करने की सिफारिश करने के लिए चुनाव आयोग को दी गई शक्ति भी शामिल है।

कुछ सांसदों ने कहा कि शाह ने दावा किया कि यह विधेयक संविधान, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संघीय ढांचे का उल्लंघन करता है। हालांकि, साल्वे ने उन तर्कों को खारिज कर दिया कि एक राष्ट्र-एक चुनाव संबंधी विधेयक संविधान की बुनियादी संरचना और संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।