Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manipur Landslide: मणिपुर में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बाधित , 500 से ज्यादा ट्रक फंसे

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 10:24 AM (IST)

    पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में भारी बारिश के चलते बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार (17 अगस्त) को कहा कि बारिश के का ...और पढ़ें

    मणिपुर में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बाधित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    मणिपुर में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बाधित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. राज्य में पिछले साल भी हुआ था भूस्खलन
    2. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

    इंफाल, एजेंसी। पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में भारी बारिश के चलते बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार (17 अगस्त) को कहा कि बारिश के कारण नोनी जिले में भूस्खलन हो गया, जिससे इंफाल-सिलचर नेशनल हाइवे बाधित हो गया। नेशनल हाइवे बाधित होने से कम 500 ट्रक फंसे हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि भूस्खलन बुधवार को नेशनल हाइवे37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और अवांगखुल और रंगखुई गांव के बीच हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।

    पिछले साल भी हुआ था भूस्खलन

    बता दें कि पिछले साल जून में नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 61 लोग मारे गए थे। भूस्खलन 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर हुआ था।

    जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

    हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में भूस्खलन के कारण जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। राज्य में मई महीने से जातीय हिंसा के कारण लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

    खबरें और भी