Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Himanta Biswa Sarma Oath Live: लगातार दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, चार विधायक भी बने मंत्री

Assam CM Oath Ceremony Live: असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Swaraj Srivastava Tue, 12 May 2026 12:04 PM (IST)
News Article Hero Image

Himanta Biswa Sarma Live Updates: असम में लगातार दो बार सीएम बनने वाले सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। वैसे असम में यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा सीएम बने थे।

12 May 202612:00:54 PM

4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Assam CM Oath Ceremony Live: अरुण बोरा, चरण बोरो, रामेश्वर तेली और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली।

12 May 202611:50:14 AM

हिमंत बिस्वा सरमा ने ली शपथ

Assam Chief Minister Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

#WATCH | Guwahati: BJP's Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara pic.twitter.com/K5sGEN7jVF

— ANI (@ANI) May 12, 2026
12 May 202611:34:55 AM

शिवराज बोले- राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

Himanta Biswa Sarma Live Updates: हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

#WATCH | Guwahati | On the Swearing-in Ceremony of the Himanta Biswa Sarma-led Assam government, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "...Under the leadership of PM Modi, Dr Himanta Biswa Sarma will take the state to new heights of development" pic.twitter.com/DKMBC2tHI6

— ANI (@ANI) May 12, 2026
12 May 202611:20:51 AM

हिमंत का परिवार भी समारोह में पहुंचा

Assam CM Oath Ceremony Live: हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, 'यहां आकर हम बहुत खुश हैं।'

#WATCH | Guwahati, Assam: Family members of CM-designate Himanta Biswa Sarma arrive at Veterinary College ground in Khanapara for the swearing-in ceremony

His daughter, Sukanya Sarma, says, "We are feeling very happy and delighted to be here."

His wife Riniki Bhuyan says, "It… pic.twitter.com/aM83sByVin

— ANI (@ANI) May 12, 2026
12 May 202610:59:08 AM

सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचे

Assam Chief Minister Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचे हैं।

#WATCH | West Bengal CM Suvendu Adhikari arrives in Guwahati to attend the oath ceremony of the new Assam government pic.twitter.com/83jZp6fgfp

— ANI (@ANI) May 12, 2026
12 May 20269:42:29 AM

कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेता?

Himanta Biswa Sarma Live Updates: अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और जबकि बोरो बीपीएफ की विधायक हैं और यह दोनों राज्य की पूर्व सरकार में भी मंत्री थे। निओग भी पूर्व सरकार में मंत्री थीं। उधर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और 2026 के चुनाव से उन्होंने राज्य की राजनीति में वापसी की है।

12 May 20269:23:26 AM

पीएम मोदी, राजनाथ, शाह होंगे शामिल

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live: सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।

12 May 20269:02:07 AM

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे मोदी

Himanta Biswa Sarma Swearing-In Ceremony: असम में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा समारोह में शिरकत करने वाले कई गणमान्य और दिग्गज नेता भी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंच गए।

12 May 20268:42:26 AM

सरमा ने पोस्ट कर दी जानकारी

Assam Chief Minister Oath Ceremony: सोमवार रात एक्स पोस्ट पर सरमा ने कहा- 'मेरे चार सहयोगी कल मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चारन बोरो और श्रीमती अजन्ता निओग शामिल हैं।'

12 May 20268:11:14 AM

4 मंत्री भी लेंगे शपथ

Assam CM Oath Ceremony Live: राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चार मंत्रियों में से दो सहयोगी दलों से होंगे यानी एक असम गण परिषद (अगप) से और एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us