विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी 60 बार आए पूर्वोत्तर भारत', हिमंत सरमा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 01 Aug 2023 03:44 AM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोत्तर (North-East) भारत में राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। ...और पढ़ें

हिमंत सरमा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब।
हिमंत सरमा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब।

गुवाहाटी, पीटीआई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोत्तर (North-East) भारत में राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम सरमा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों की 'बांटो और राज करो' की नीति के कारण पूर्वोत्तर क्षेत्र 70 वर्षों तक भौगोलिक अलगाव और राजनीतिक अस्थिरता का शिकार रहा।

हिमंत सरमा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि इस क्षेत्र में 70 वर्षों तक चले कई संघर्षों को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ वर्षों में समाधान निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में कई मुद्दों को सुलझाया गया है।

पूर्वोत्तर भारत में शांति हुई बहाल

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि चाहे वह असम में बोडो, कार्बी संघर्ष हो, मिजोरम में ब्रूस का मुद्दा या त्रिपुरा में एनएलएफटी विद्रोह हो, पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसे कई विवाद शांत हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया

कनेक्टिविटी पर निरंतर ध्यान केवल भौतिक संबंध बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भावनात्मक संबंधों को मजबूत करके लोगों का विश्वास जीतना है। पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी ने 60 बार और उनके मंत्रिपरिषद ने 400 बार पूर्वोत्तर भारत का दौरा किया। वर्ष 1947 के बाद से किसी भी केंद्र सरकार ने उस क्षेत्र में इतनी अधिक राजनीतिक पूंजी निवेश नहीं की है, जहां कुछ राज्य सिर्फ एक सांसद को लोकसभा में भेजते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि 70 वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत भौगोलिक अलगाव, राजनीतिक अस्थिरता और असंतुलित विकास से जूझता रहा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस सरकारों का हाथ था।

'अमित शाह ने अरुणाचल में बिताए रात'

असम के सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू की यात्रा की थी, जहां उन्होंने 'वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पहली बार एक केंद्रीय गृह मंत्री चीन सीमा के करीब अरुणाचल में रात में रुके और नागालैंड में एक रात बिताई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।