Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी हमारे स्टार प्रचारक', CM सरमा ने बिहार चुनाव के नतीजों पर ली चुटकी; दिया असम आने का न्योता  

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:10 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की संभावित जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने राहुल गांधी को भाजप ...और पढ़ें

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक: सीएम सरमा

    2. बिहार में एनडीए की जीत पर सीएम सरमा की प्रतिक्रिया

    3. असम में विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ- सीएम सरमा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए महाजीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार की जनता का धन्यवाद किया, साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष भी किया।

    पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, "राहुल गांधी जहां भी जाते हैं भाजपा की जीत होती है। ऐसा ही मैंने बिहार में भी कहा था कि राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। जहां भी वह प्रचार करते हैं भाजपा जीतती है। जैसे हमने राहुल गांधी का बिहार में स्वागत किया, वैसे ही हम उनका स्वागत असम में भी करते हैं।"

    'असम में भी विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ'

    इसके साथ ही उन्होंने असम की विपक्षी पार्टियों पर भी हमला किया और कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका भी सूपड़ा साफ हो जाएगा।

    बिहार में भाजपा की जीत पर क्या बोले सीएम सरमा?

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "बिहार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकास और विश्वास के सुंदर कालखंड का साक्षी बन रहा है। विधानसभा में एनडीए की यह जीत स्पष्ट करती है कि राज्य की जनता जनार्दन हमारी डबल इंजन सरकार पर अटूट भरोसा रखती है।"

    यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार चुनाव में कितना फिट बैठा CM मोहन यादव का प्लान? प्रचंड जीत के बाद सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

    खबरें और भी