Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी ने 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? 'भारत' शब्द पर मची रार पर बोले हिमंत सरमा

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:57 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारा देश भारत था है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA ...और पढ़ें

    5 अगस्त को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला
    5 अगस्त को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला

    HighLights

    1. सीएम सरमा बोले- हमारा देश भारत था, है और भारत ही रहेगा
    2. कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत के खिलाफ है: मुख्यमंत्री सरमा

    नई दिल्ली, एएनआई। संसद के विशेष सत्र में भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग उठने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में शोर मचा हुआ है । इंडिया और भारत नाम पर लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसे लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हो गया है। वहीं, तमाम बयानों के बीच 5 अगस्त (मंगलवार) को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

    हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है: मुख्यमंत्री सरमा

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा,

    हमारा देश भारत था, है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों की? 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है...।

    यह भी पढ़ें- 'President Of Bharat' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ''मेरा भारत महान''

    विपक्ष की हिंदू धर्म मिटाने की साजिश : सीएम सरमा

    सीएम सरमा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो यही साजिश कर रहा की हिंदू धर्म को ही मिटा दो और अब वह यह भी विषय बना दिया है कि भारत को ही मिटा दो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर फिर तनी तलवार, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इन दलीलों से घेरा

    खबरें और भी