Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में बुरे फंसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हिमंत ने डीजीपी से FIR दर्ज करने को कहा

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 01:49 PM (IST)

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने गुवाहाटी में मंगलवार को पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने ...और पढ़ें

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (left) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Right)
    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (left) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Right)

    एएनआई, गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के गुवाहाटी पहुंच गया है। मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

    माना जा रहा है कि राहुल गांधी को शहर में यात्रा करने की इजाजत नही मिली जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प शुरू हो गई। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झड़प को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और असम के डीजीपी को निर्देश जारी किए है।

    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी 'नक्सली रणनीति' हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग है। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को भीड़ को उकसाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। राहुल गांधी के अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।'

    श्रीनिवास भद्रावती वेंकट ने शेयर की थी झड़प की वीडियो 

    दरअसल, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास भद्रावती वेंकट ने झड़प की एक वीडियो सोशल मीडिया 'X' पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, 'राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को एक बार फिर से बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की साजिश हुई है, लेकिन हम ये अब होने नहीं देंगे। जितनी लाठियां चलानी है चलाओ।ये जंग अब जारी रहेगी।' इस वीडियो पर ही असम के मुख्यमंत्री सरमा ने रिट्वीट कर डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Assam: राहुल गांधी के सामने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मचा बवाल, पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; बरसाए डंडे

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: 'जो कल हमने देखा, वर्षों तक याद रहेगा', PM मोदी ने शेयर किया प्राण-प्रतिष्ठा का VIDEO