Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindi Diwas 2023: हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी- PM मोदी

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:38 AM (IST)

    Hindi Diwas 2023 आज हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की राज्य भाषाओं में से एक है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया के सबस ...और पढ़ें

    हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी- PM मोदी
    हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी- PM मोदी

    HighLights

    1. 14 सितंबर को हिंदी दिवस
    2. भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी- शाह
    3. PM मोदी ने भी देश को दी बधाई

    नई दिल्ली, एजेंसी। Hindi Diwas 2023: आज हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की राज्य भाषाओं में से एक है। हिंदी की जड़े जितनी गहरी हैं, उतना ही समृद्ध इसका इतिहास भी है। हिंदी की महत्ता को मनाने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।  आज के दिन पूरे भारत में हिंदी से जुड़े साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    'हिंदी दिवस' के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी ने अहम भूमिका निभाई है'' देश को एकजुट करना..."

    वहीं, हिंदी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट में लिखा, मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2023: क्यों मनाया जाता है 'हिंदी दिवस', जानिए महत्व समेत 10 बड़े तथ्य

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2023: हर साल इस मकसद से मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व