विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi News Today: देशभर में आज मनाई जा रही महाशिवरात्रि, पीएम मोदी पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे; पढ़ें आज की खास खबरें

Updated: Fri, 08 Mar 2024 07:43 AM (IST)

Hindi News Today आज देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। भस्म आरती के साथ भगवान का ...और पढ़ें

Hindi News Today आज की प्रमुख खबरें पढ़ें।
Hindi News Today आज की प्रमुख खबरें पढ़ें।

पढ़िए आज की प्रमुख खबरें...

  • आज देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। भस्म आरती के साथ भगवान का शृंगार किया गया।  
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया जाएगा।
  • कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। यहां एक घर में एक छात्र ने चाकू से हमला कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ओटावा पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के एक 19 वर्षीय छात्र पर अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है, जिसमें श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं।
  • इजरायल में मारे गए भारतीय श्रमिक पटनीबिन मैक्सवेल का शव भारत के लिए रवाना होगा। इसके आज दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यहां से इसे तिरुअनंतपुरम ले जाया जाएगा। 

इन प्रमुख खबरों पर आज सभी की नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल और मौसम की खबर पढ़ें- 

परिवार के साथ बीतेगा समय, पढ़िए राशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 08 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं  कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

पूरी खबर यहां पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 08 March 2024: परिवार के साथ बीतेगा समय, बनेंगे आय के नए स्रोत, पढ़िए राशिफल

Weather Today: होली पर इस बार खूब छूटेगा पसीना

भले ही अभी ठंड जाने का नाम नहीं ले रही हो, लेकिन रंगों का पर्व इस बार खासी गर्मी में मनेगा। होली तक तापमान इतना चला जाएगा कि पसीना छूटने लगेगा। भीगने पर ठंड नहीं, बल्कि अच्छा महसूस होगा। भीगने पर ठंड नहीं, बल्कि अच्छा महसूस होगा। यह स्थिति भी केवल एनसीआर में ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रहने वाली है।

Delhi Weather: होली पर इस बार खूब छूटेगा पसीना, दिल्ली में कब से होगी चुभन वाली गर्मी; जानिए IMD अपडेट

आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया जाएगा। देश में पहली बार दिए जा रहे इस पुरस्कार के लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए हैं और तकरीबन 10 लाख वोट डाले गए। पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले बार दिए जा रहे पुरस्कार के लिए 20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए और विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें - आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे पीएम मोदी, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए जाएंगे सम्मानित

Canada Stabbing: कनाडा के ओटावा में चाकूबाजी से हड़कंप

कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। यहां एक घर में एक छात्र ने चाकू से हमला कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ओटावा पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के एक 19 वर्षीय छात्र पर अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है, जिसमें श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें- Canada Stabbing: कनाडा के ओटावा में चाकूबाजी से हड़कंप, छात्र ने साथ रहने वाले छह लोगों को उतारा मौत के घाट