Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vadnagar: 2500 साल पुराना है पीएम मोदी के गृहनगर का इतिहास, शेयर किया खूबसूरत वीडियो; जानिए क्या कहा?

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 09:37 PM (IST)

    शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अचानक गुजरात का वडनगर ट्रंड करने लगा। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वडनगर के 2500 ...और पढ़ें

    2500 साल पुराना है पीएम मोदी के गृहनगर का इतिहास। (फाइल फोटो- पीटीआई)
    2500 साल पुराना है पीएम मोदी के गृहनगर का इतिहास। (फाइल फोटो- पीटीआई)

    HighLights

    1. पीएम मोदी अपने गृहनगर के 2500 साल पुराने इतिहास के संरक्षण की झलकियां दिखाईं।
    2. 12,500 वर्ग मीटर फैले म्यूजियम में पांच हजार से ज्यादा वस्तुएं देखने मिलेंगी

    आईएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह नगर वडनगर के 2500 साल पुराने इतिहास की गूंज हर तरफ सुनने को मिल रही है। यह शहर अहमदाबाद से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने वडनगर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है, जो ट्रेंड कर रहा है।

    इंटरनेट मीडिया पर वडनगर के इतिहास का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लिखा कि गुजरात के वडनगर का गौरवशाली इतिहास 2500 साल से भी पुराना है। इसे संजोने और संरक्षित करने के लिए यहां अनूठे प्रयास किए गए हैं।

    वीडियो में दिखता है इतिहास

    इस वीडियो में वडनगर के इतिहास की झलकियां मौजूद हैं। 2500 सालों का इतिहास समेटने वाला यह म्यूजियम 12,500 वर्ग मीटर में फैला है। इसे देश का पहला आर्कियोलाजिकल एक्सपीरिएंशल म्यूजियम बताया जा रहा है, पांच हजार से ज्यादा प्राचीन चीजें देखने को मिलेंगी। मिट्टी के बर्तनों से लेकर मोती और सीप के गहने, बौद्ध धर्म की खूबसूरत कलाकृतियां इस म्यूजियम की शान होंगी। इस म्यूजियम को बनाने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। यह देश का अकेला ऐसा संग्रहालय होगा, जहां खोदाई से मिली चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह म्यूजियम अगले महीने फरवरी 2025 से सभी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

    गृहमंत्री ने किया था म्यूजियम का उद्घाटन

    दरअसल, विगत गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर में एक खास म्यूजियम का उद्घाटन किया था। इस म्यूजियम में वडनगर के 2500 साल पुराना इतिहास दिखाने वाले इस म्यूजियम के अलावा, अमित शाह ने प्रेरणा केंद्र का भी उद्घाटन किया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्कूल है, जहां उन्होंने 9वीं से 11वीं तक की शिक्षा पूरी की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं मगर...', सीमा पर बाड़ लगाने पर विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को दी चेतावनी