Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उड़ी हमले पर हाई लेवल मीटिंग खत्म, पाक को करारा जवाब देने की तैयारी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 05:43 PM (IST)

    उड़ी हमले के बाद रणनीति बनाने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से सभी आला अधिकारियों की बैठक की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (एएनआई)। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद आज एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह एवं रक्षा मंत्रालयों, सेना, अर्धसैन्य बलों के शीर्ष अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने गृहमंत्री को कश्मीर घाटी के साथ-साथ नियंत्रण रेखा की हालिया जमीनी स्थिति से अवगत कराया।

    सूत्रों ने कहा कि सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से उपजी नई चुनौतियों से निपटने की संभावित रणनीतियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। हमले का शिकार बना मुख्यालय नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। श्रीनगर की यात्रा स्थगित करने वाले केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने भी इस बैठक में शिरकत की।

    उच्च स्तरीय बैठक में पंजाब से गुजरात तक लगने वाली पश्चिमी सीमा की स्थिति की समीक्षा विशेष तौर पर की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का एक दल के उरी का दौरा कर सकता है। एनआइए का दल आतंकी हमले का शिकार बने स्थान का जायजा लेकर सुराग एवं साक्ष्य जुटाएगा। हथियारों से लैस आतंकियों ने रविवार को सेना के उरी स्थित बेस पर हमला किया था।

    उड़ी हमला: शहीदों के शोक संतप्त परिवार की देखें तस्वीरें

    केंद्रीय मंत्री गृहराज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा है कि इस हमले में जवानों की शहादत से देश काफी आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के इस हमले का करारा जवाब देंगी। वहां पर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा और पाकिस्तान की काली करतूतों को सभी के सामने लाया जाएगा। भामरे ने यह भी कहा है कि निश्चित तौर पर सरकार पाकिस्तान को कड़ा जवाब देगी। इस मुद्दे पर समूचा देश एक है।

    पाक को अब उसी के घर में घुसकर मारने पर विचार कर सकती है सरकार

    गृहमंत्री ने कल भी इसी तरह की एक बैठक बुलाई थी जिसमें इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाक को करारा जवाब देने की बात कही गई थी। इस बीच एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक गृहमंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।

    खबरें और भी

    जानिए, कब और कहां रची गई उड़ी हमले की साजिश

    इस बैठक के बाद केंद्रीय गृहसचिव राजीव महर्षि श्रीनगर जाकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं आज ही रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें स्थिति की ताजा जानकारी से भी अवगत कराएंगे। इस हमले के बाद जहां हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवाजें आ रही हैं वहीं प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान ने इस हमले में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया है।

    उड़ी हमले के शहीद जवानों को आज पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस हमले में अब तक आधिकारिक तौर पर 18 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।

    जम्मू-कश्मीर: उरी के सेना मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 17 जवान शहीद

    उड़ी हमले से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें