Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हैदराबाद के एक शख्स के पास इतना काला धन, जानकर रह जाएंगे हैरान

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2016 02:47 PM (IST)

    काले धन की घोषणा स्कीम में पूरे आंध्र प्रदेश में तेरह हजार करोड़ के काले धन की जानकारी सामने आयी है। आश्चर्य की बात ये है कि एक शख्स ने अकेले 10 हजार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमरावती, प्रेट्र। केंद्र सरकार की आइडीएस स्कीम के तहत आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने 10 हजार करोड़ के काले धन की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में 13 हजार करोड़ काला धन घोषित किया गया है। नियमों की वजह से उस शख्स के नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन अगर किसी शख्स ने इतनी बड़ी रकम की घोषणा की है तो निश्चित तौर पर वो एक व्यापारी हो सकता है।

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि काले धन पर लगाम लगाने के लिए हुए 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से देश में छुपा काला धन बाहर आएगा और भ्रष्टाचार मिटेगा। देशभर से 65 हजार करोड़ काले धन की घोषणा हुई है, जिसमें 13 हजार करोड़ रुपए के साथ आंध्र प्रदेश नंबर वन पर है।

    वेलगापुडी स्थित अपने नए कार्यालय में मीडिया से रूबरू नायडू ने कहा, 'काला धन जमा करने वालों और भ्रष्ट लोगों के लिए राजनीति शरणगाह बन गई है। राजनीति में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जनता से मिले अधिकार का दुरुपयोग करते हैं। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

    इसमें एक हजार और पांच सौ के नोट बंद करने की मांग की है। साथ ही किसी भी प्रकार के लेनदेन को बैंक के जरिये करने को प्रोत्साहन देने का आग्रह किया है।' मुख्यमंत्री ने कहा, बड़े नोट बंद हो जाएंगे, तो वोटों की खरीद भी बंद हो जाएगी। समय बीतने के साथ, सभी देशवासियों के पास उनका बैंक खाता होगा। हमें इसे व्यवहार में लाना है। तब ही इन बुराइयों पर लगाम लगेगी।

    खबरें और भी

    पढ़ेंः काले धन पर विशेष सहयोग दे स्विटजरलैंड: भारत