विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyderabad Liberation Day: मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम, हर साल 17 सितंबर को मनाया जाएगा हैदराबाद मुक्ति दिवस

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 13 Mar 2024 01:55 AM (IST)

हैदराबाद को आजाद कराने वाले बलिदानियों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए ...और पढ़ें

हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. हैदराबाद को 1948 को निजाम शासन से आजादी मिली थी।
  2. निजाम शासन को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने की सैन्य कार्रवाई

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि हर वर्ष 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत को 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिलने के 13 महीनों बाद हैदराबाद को स्वतंत्रता मिली थी और तब तक वह निजाम के शासन में था।

इस क्षेत्र को ऑपरेशन पोलो के तहत सैन्य कार्रवाई के बाद 17 सितंबर, 1948 को निजाम शासन से आजादी मिली थी।

हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाएगा

अधिसूचना के मुताबिक,'हैदराबाद को आजाद कराने वाले बलिदानियों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए भारत सरकार ने हर वर्ष 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।'

रजाकारों के अत्याचारों के विरुद्ध बहादुरी से लड़ी लड़ाई 

उल्लेखनीय है कि आजादी मिलने के बाद रजाकारों ने भारत में विलय का विरोध करते हुए हैदराबाद का पाकिस्तान में विलय करने या इसे मुस्लिम क्षेत्र बनाने का आह्वान किया था। बाद में क्षेत्र के लोगों ने भारत में विलय के लिए राजकारों के अत्याचारों के विरुद्ध बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: अब हरियाणा BJP को नये अध्यक्ष की तलाश, मनोहर लाल की सिफारिश होगी अहम; ब्राह्मण व एससी चेहरे पर भी दांव संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।