Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'समझ में नहीं आ रहा ट्रंप को क्यों चाहिए ग्रीनलैंड,' पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति की मंशा पर उठाया सवाल

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 02:05 AM (GMT+05:30)

    अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी और विदेश नीति विशेषज्ञ डेनियल एल डेविस ने ग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने ...और पढ़ें

    पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति की मंशा पर उठाया सवाल (फोटो- रॉयटर)

    पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति की मंशा पर उठाया सवाल (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति की मंशा पर उठाया सवाल

    2. कहा, ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों का कोई औचित्य नहीं

    एएनआई, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी और विदेश नीति विशेषज्ञ डेनियल एल डेविस ने ग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंशा पर सवाल उठाया है।

    उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि उनको ग्रीनलैंड क्यों चाहिए। अमेरिका के लिए इस क्षेत्र पर नियंत्रण पाना सैन्य, कूटनीतिक या रणनीतिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। यह न केवल अमेरिका बल्कि उसके गठबंधन के लिए भी नुकसानदेह है।

    डेविस ने एएनआइ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ग्रीनलैंड पर ट्रंप के दावों का कोई औचित्य नहीं है। डेनमार्क के नियंत्रण वाले इस द्वीप पर ट्रंप के कब्जे की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण प्रश्न है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसके अस्तित्व की कोई जरूरत नहीं है।

    डेविस ने कहा, 'यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप को क्या प्रेरित कर रहा है। यह भी देखना होगा कि क्या यह वैध है या नहीं।'

    बता दें कि ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से ग्रीनलैंड की जरूरत है। वह इस आर्कटिक क्षेत्र पर बलपूर्वक कब्जे से लेकर खरीदने तक की बात कर रहे हैं। उनके इस रवैये से यूरोपीय देशों में खलबली है।

    पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी डेविस ने कहा कि रूस की ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी है। इसके लिए जरूरी तकनीक अभी मौजूद नहीं है।

    खबरें और भी