विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता में खुद को बचाने के लिए 'गांधी' को बचाना जरूरी है- मिशेल

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Fri, 13 May 2016 12:57 AM (IST)

जेम्स ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उसे खुद को बचाने के लिए 'गांधी' को बचाना जरूरी है। जेम्स ने इस सौदे के पीछे सोनिया गांधी को असली ताकत बताया है।

News Article Hero Image

दुबई। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने इस बात की पुष्टि की है कि वर्ष 2008 में उसने एक पत्र में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को इस सौदे में फैसले के लिए 'ड्राइविंग फोर्स' ([असली ताकत)] बताया था। दुबई में रह रहे जेम्स ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह भी कहा कि वह निजी तौर पर न तो सोनिया गांधी और न ही उनके पुत्र राहुल गांधी को जानता है। मिशेल ने कहा 'खुद को बचाने के लिए 'गांधी' को बचाना जरूरी है। खुद को बेकसूर साबित करने के लिए मुझे यह साबित करना है कि वे बेकसूर हैं।'

पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड स्कैमः मिशेल का दावा, गौतम खेतान ने रची साजिश