विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईडी की हिरासत में IAS गंगवार, KPSC भर्ती घोटाले में सीएम डीके शिवकुमार ने दिए आयोग बंद करने के संकेत

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:26 AM (IST)

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को केपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में अनियमितताओं से ...और पढ़ें

26 सितंबर तक ईडी की हिरासत में IAS गंगवार (फोटो-सोशल मीडिया)

26 सितंबर तक ईडी की हिरासत में IAS गंगवार (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. निलंबित आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ईडी हिरासत में।

  2. केपीएससी भर्ती अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग मामला।

  3. सीएम शिवकुमार ने केपीएससी बंद करने पर विचार किया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को सोमवार को 26 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

निलंबित आइएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत में पेश किया गया, जहां वह न्यायिक हिरासत में था।

मुख्यमंत्री ने आयोग बंद करने के दिए संकेत

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों के बाद केपीएससी को बंद करने की कानूनी संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने विशेष जांच दल में खास अधिकारियों को चुनने के हाई कोर्ट के अधिकार पर भी सवाल उठाए।

आरोप है कि गंगवार और तुमकूर यूनिवर्सिटी सिंडिकेट के सदस्य बसवराज कन्नाले ने प्रश्न-पत्र लीक करने और उम्मीदवारों से रिश्वत लेने की साजिश रची थी।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि अपराध से हुई कमाई का पता लगाने और मनी लांड्रिंग मामले की और जानकारी हासिल करने के लिए गंगवार से हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायकों ने गाया पूरा 'वंदे मातरम', 2 अंतरों के बाद रोक दी गई थी रिकॉर्डिंग