विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: सीएम इब्राहिम पर गिरी गाज, JDS ने दिखाया बाहर का रास्ता; पार्टी फैसले का उल्लंघन करने का लगा आरोप

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 17 Nov 2023 11:21 PM (IST)

जदस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को पार्टी से निलंबित ...और पढ़ें

कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीएम इब्राहिम (फाइल फोटो)
कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीएम इब्राहिम (फाइल फोटो)

आईएएनएस, बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (JDS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को पार्टी से निलंबित कर दिया।

इब्राहिम की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का उल्लेख करते हुए जदएस ने कहा है कि पार्टी के हित में यह फैसला लिया गया है। इब्राहिम ने अनुशासन और पार्टी संविधान का उल्लंघन किया है।

पार्टी ने कहा है कि कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष रहते हुए इब्राहिम पूरी तरह निष्क्रिय रहे। उन्होंने पार्टी मजबूत करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। उन्होंने सदस्यता अभियान नहीं चलाया और भाजपा के साथ गठबंधन के संबंध में पार्टी के फैसले का खुलेआम उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भाजपा ने लगाई नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर, जानिए कौन हैं आर अशोक?

पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का पूरा अधिकार दिया गया था। गठबंधन के मुद्दे पर फैसला लेने के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित रहने के बावजूद इब्राहिम ने विरोधी बयान जारी किया जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें: देवी मां चामुंडेश्वरी को भी 2000 रुपये प्रतिमाह, जानिए सिद्दरमैया सरकार ने क्यों लिया यह निर्णय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।