विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: 'अब तक नहीं बना होता राम मंदिर…', लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 10 Feb 2024 03:46 PM (IST)

ओडिशा के बालासोर से सांसद सारंगी ने कहा कि पीएम मोदी ने दशकों से असंभव काम को संभव कर के ...और पढ़ें

लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी। फोटोः@pcsarangi
लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी। फोटोः@pcsarangi

HighLights

  1. अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो राम मंदिर नहीं बनताः सारंगी
  2. राम मंदिर आंदोलन के दौरान मैंने भी की थी कारसेवाः प्रताप चंद्र सारंगी

पीटीआई, नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनता। अयोध्या में बने ऐतिहासिक श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बहस में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवा के लिए अयोध्या गए थे।

कांग्रेस के रहते नहीं बना होता राम मंदिरः सारंगी

ओडिशा के बालासोर से सांसद सारंगी ने कहा कि पीएम मोदी ने दशकों से असंभव काम को संभव कर के दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो राम मंदिर कभी नहीं बनाया गया होता और मैं इसका गारंटी भी दे सकता हूं। उन्होंने राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर करार देते हुए कहा कि लोग सवाल करते हैं कि क्या यह वास्तव में राम का जन्मस्थान था। सबूत क्या है? क्या वे किसी अन्य 'महापुरुष' के बारे में ऐसा कह सकते हैं? आपके जन्म का प्रमाण क्या है? क्या आपने अपने माता-पिता को माता-पिता कहने से पहले उनका डीएनए परीक्षण किया था?

मंदिर था और वहीं रहेगाः भाजपा सांसद

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि जहां राम मंदिर बना है, वहां मंदिर था या नहीं। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद अब यह साफ तौर पर स्थापित हो गया है। अदालत ने कहा कि वहां मंदिर था और मंदिर वहीं रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Parliament: 'चलिए आप लोगों को सजा देनी है', जब लंच टेबल पर PM Modi के साथ मिले विपक्षी सांसद

JDU सांसद ने पीएम से जानकी मंदिर बनाने का किया आग्रह

वहीं, झंझारपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद रामप्रीत सिंह ने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से माता सीता के जन्मस्थली पर एक विशाल सीता मंदिर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि सीतामढ़ी में उनकी जन्मस्थली पर माता जानकी का एक विशाल मंदिर बनाया जाए। मालूम हो कि अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा  समारोह 22 जनवरी को आयोजित हुआ था।

यह भी पढ़ेंः PM Modi ने जीता जयंत का दिल, भाजपा-रालोद गठबंधन पर मुहर; चौ. चरण सिंह को भारत रत्न मिलते ही भावुक हुए RLD मुखिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।