विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजों से कैसे प्रभावित थी कांग्रेस? राज्यसभा में PM मोदी ने कानून से लेकर संस्कृति तक एक-एक कर गिनाए उदाहरण

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 07 Feb 2024 03:31 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर अंग्रेजों से प्रभावित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सब जानते ...और पढ़ें

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण (फोटो: @BJP4India)
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण (फोटो: @BJP4India)

HighLights

  1. राज्यसभा में PM मोदी ने ली राहुल-खरगे की चुटकी
  2. PM मोदी ने राज्यसभा में पढ़ी नेहरू की चिट्ठी, कांग्रेस को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सदन में अंग्रेजों को याद किया गया। राजा-महाराजाओं का तो उस वक्त अंग्रेजों के साथ गहरा नाता रहा था, लेकिन अब मैं पूंछना चाहता हूं कि अंग्रेजों से कौन प्रेरित था? मैं यह तो नहीं पूछूंगा कि कांग्रेस को किसने जन्म दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सब जानते हैं कि आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे, तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता कांग्रेस ने क्यों नहीं बदली। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो अंग्रेजों के जमाने के सैकड़ों कानून क्यों चलते रहे? अगर आप प्रभावित नहीं थे तो लाल बत्ती संस्कृति क्यों चलती रही?

यह भी पढ़ें: 'मैं आरक्षण के खिलाफ...', PM मोदी ने राज्यसभा में पढ़ी नेहरू की चिट्ठी, कांग्रेस को खूब घेरा

'अंग्रेजों से प्रभावित थी कांग्रेस'

उन्होंने कहा कि भारत का बजट ब्रिटेन की संसद के अनुकूल शाम को पांच बजे क्यों आता था? यह परंपरा क्यों चलती रही। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो हमारी सेनाओं के चिह्नों पर आज भी गुलामी के प्रतीक अबतक क्यों बने हुए थे। हम एक के बाद एक हटा रहे हैं। अगर आप अंग्रेजों से प्रेरित नहीं थे तो राजपथ को कर्तव्यपथ बनने के लिए मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा। उन्होंने कहा,

अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो अंडबान निकोबार द्वीप समूह पर आज भी अंग्रेजी सत्ता के निशान क्यों लटके पड़े थे। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो देश के जवानों के सम्मान में एक वॉर मेमोरियल तक नहीं बनाया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो भारतीय भाषाओं को हीन भावनाओं से क्यों देखा? स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई के प्रति आपकी बेरुचि क्यों थी? अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी बताने से कौन रोकता था? मैं सैकड़ों उदाहरण दे सकता हूं कि आप किस प्रभाव में काम करते थे।

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में मनोरंजन अब कम मिलता है, आपने कमी पूरी कर दी', राज्यसभा में पीएम ने ली राहुल-खरगे पर चुटकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।