Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bengaluru Cafe Blast: 'जरूरत पड़ी तो केस NIA को सौंपने पर करेंगे विचार', CM सिद्दरमैया रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले पर बोले

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:07 PM (IST)

    Bengaluru Cafe Blast 1 मार्च यानि बीते शुक्रवार को पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हुए ...और पढ़ें

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ( फाइल फोटो )
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ( फाइल फोटो )

    पीटीआई, चिक्कमगलुरु। Bengaluru Cafe Blast: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने पर विचार कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) मामले की जांच कर रही है।

    बीजेपी की एनआईए जांच की मांग पर सिद्दरमैया ने कहा, ''हम देखेंगे। अभी तो जांच शुरू हुई है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देखेंगे (एनआईए जांच के लिए)।”

    बीजेपी ने लगाया आरोप 

    बीजेपी के इस आरोप पर कि शहर ब्रांड बेंगलुरु के बजाय "बम बेंगलुरु" बन गया है, सिद्दरमैया ने जवाब दिया, "जब बीजेपी के कार्यकाल के दौरान चार बम विस्फोट हुए तो हमें इसे क्या कहना चाहिए?" जब मंगलुरु कुकर विस्फोट हुआ तब कौन शासन कर रहा था? मल्लेश्वरम में बीजेपी दफ्तर के सामने धमाका हुआ है। तब शासन कौन कर रहा था? एनआईए, आईबी का प्रभारी कौन है? यह उनकी विफलता नहीं है?”

    उन्होंने स्पष्ट किया, ''मैं बम विस्फोट का समर्थन नहीं कर रहा हूं। मैं इसकी निंदा कर रहा हूं लेकिन बीजेपी को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- Bengaluru Blast: IED ब्लास्ट के बाद अब इस शुभ दिन खुलेगा रामेश्वरम कैफे, CEO राघवेंद्र राव ने लोगों से की अपील