यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indigo flight Incident: 'चलाना है तो चला...नहीं तो खोल गेट', उड़ान में देरी की वजह से पायलट पर भड़का यात्री; पढ़ें विमान में हुए घमासान की कहानी
Indigo flight Incidentएक इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देर थी और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी थी।यह फ्लाइट दिल्ली-गो ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indigo Pilot Attacked: खराब मौसम के कारण आए दिन कभी ट्रेन तो कभी फ्लाइट देरी से चल रही है। इसकी वजह से सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी लोग घंटों स्टेशन और हवाई अड्डे पर ट्रेन और विमानों के इंतेजार में बीता रहे हैं। इस बीच एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देर थी और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी थी।
यह फ्लाइट दिल्ली-गोवा उड़ान भरने वाली थी। एयरबस ए20एन हवाई अड्डे पर खड़ी थी और सभी यात्री इंतेजार में थे कि कब फ्लाइट उड़ान भरेगी। तभी फ्लाइट के कैप्टन आते हैं और देरी की घोषणा करके सभी यात्रियों को सूचित करते हैं।
इंडिगो के फ्लाइट कैप्टन से हुई मारपीट
इस बीच ऐसी घटना घटित हो जाती है जिसके लिए कोई भी फ्लाइट में तैयार नहीं था। एक यात्री घटों की देरी से परेशान था जब उसने कैप्टन को घोषणा देते हुए सुना तो उसका गुस्सा और बढ़ गया। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में की हुई है। साहिल कटारिया फ्लाइट के सह-कप्तान अनुप कुमार के पास भागते हैं और उनके साथ उनकी हाथापाई होती है।
इंडिगो क्रू मेंबर भी आए बचाव में
इस पूरी घटना को तीसरे यात्री द्वारा रिकार्ड किया जा रहा था। इस हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कटारिया द्वारा हाथापाई की शुरुआत के बाद इंडिगो क्रू भी कुमार की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखते हैं, और केबिन क्रू के सदस्य कटारिया की हरकतों का विरोध करते हुए, उनसे (हिंदी में) कह रहे हैं, "आप ऐसा नहीं कर सकते... आप ऐसा नहीं कर सकते!" इस पर वह जवाब देते हैं, "मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता? मैं क्यों नहीं कर सकता?"
खबरें और भी
'चलना है तो चला...नहीं तो खोल गेट'
यात्री कटारिया फिर चिल्लाए, "चलना है तो चला, नहीं तो खोल गेट...।" एक अन्य व्यक्ति को यह भी बोलते हुए सुना जा सकता है, "हम यहां घंटों से फंसे हुए हैं।" यह स्पष्ट नहीं है कि यात्रियों को कितने समय तक विमान के अंदर रखा गया था।
क्या हुआ साहिल कटारिया का?
कैप्टन से हाथापाई करने के बाद कटारिया को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसमें 'स्वेच्छा से चोट पहुंचाना' और आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41 शामिल है, जो पुलिस को बिना वारंट के गिरफ्तारी करने की अनुमति देती है।