IIT बॉम्बे में तीन साल पहले सुसाइड करने वाले छात्र के पिता पुलिस हिरासत में, गेट पर कर रहे थे प्रदर्शन
आईआईटी-बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शन में 2023 में आत्महत्या करने वाले छात्र ...और पढ़ें
HighLights
दर्शन सोलंकी के पिता को आईआईटी-बॉम्बे विरोध प्रदर्शन में हिरासत में लिया गया।
साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शनकारी जातिगत भेदभाव और आत्महत्याओं पर निदेशक से चर्चा चाहते हैं।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईआईटी-बॉम्बे में बी.टेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे के आत्महत्या के बाद से ही छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने उस छात्र के माता-पिता भी आए, जिनके बेटे ने 2023 में आत्महत्या कर ली थी।
2023 में आत्महत्या करने वाले IIT-B के छात्र दर्शन सोलंकी के पिता रमेशभाई सोलंकी कैंपस में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। सोमवार को पवई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए छात्र के पिता
दर्शन सोलंकी के पिता कैंपस में जातिगत भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ थे। वे इस साल संस्थान में आत्महत्या से हुई तीन मौतों के बाद उठाए गए कदमों को लेकर IIT-B के डायरेक्टर शिरीष केदारे से चर्चा करना चाहते थे।
दर्शन के पिता रमेशभाई सोलंकी के हस्ताक्षर वाले एक पत्र के मुताबिक, जिसे ऑनलाइन शेयर किया गया था, उन्होंने IIT-B के डायरेक्टर शिरीष केदारे से मिलने की मांग की थी। पुलिस ने दर्शन के पिता को हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शनकारियों को कैंपस में घुसने नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों में से एक तेजस्विन अनूपकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
IIT-बॉम्बे में जारी विरोध प्रदर्शन
बी.टेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद IIT-बॉम्बे में विरोध प्रदर्शन जारी है। साहिल वाकोडे के पिता ने अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव होने का आरोप लगाया है।
वहीं आईआईटी-बॉम्बे के SC/ST सेल ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ इन सभी आरोपों को खारिज किया है। आईआईटी बॉम्बे का प्रशासन प्रोफेसर डूला का समर्थन कर रहा है।
यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे के हॉस्टल से हटाए जा रहे सीलिंग फैन, दीवारों पर लगेंगे नए पंखे; सुसाइड केस के बाद फैसला
