यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IIT कानपुर और बीएचयू को मिले नए निदेशक, इन 7 प्रोफेसरों को मिली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की जिम्मेदारी
छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) को गुरुवार को नए निदेशक मिल गए। मणींद्र अग्रवाल को आईआईटी कानपुर और अमित पात्रा को आईआईटी बीएचयू का निदेशक नियु ...और पढ़ें

HighLights
- सुकुमार मिश्रा आईआईटी धनबाद के निदेशक
- डीएस कट्टी आईआईटी गोवा के नए प्रमुख
- देवेंद्र जलिहाल आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक नियुक्त
पीटीआई, नई दिल्ली। छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) को गुरुवार को नए निदेशक मिल गए। मणींद्र अग्रवाल को आईआईटी कानपुर और अमित पात्रा को आईआईटी बीएचयू का निदेशक नियुक्त किया गया है।
मणींद्र आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल को आईआईटी जोधपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है।
सुकुमार मिश्रा आईआईटी धनबाद के निदेशक
सुकुमार मिश्रा को आईआईटी धनबाद का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि डीएस कट्टी आईआईटी गोवा के नए प्रमुख होंगे। आईआईटी मद्रास के देवेंद्र जलिहाल को आईआईटी गुवाहाटी का निदेशक नियुक्त किया गया है।