Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IM-1 Landing: 'यह मानवता की जीत', चांद पर पहुंचा प्रमुख स्वामी महाराज का सद्भाव और करुणा का संदेश

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:21 PM (IST)

    लूनर मिशन आईएम-1 (IM-1) में सैटेलाइट के साथ एक डिस्क भी भेजा गया था जिसपर प्रमुख स्वामी महाराज की तस्वीर उकेरा गया था। इस डिस्क को BAPS के वर्तमान आध् ...और पढ़ें

    आईएम-1 (IM-1) की सैटेलाइट के साथ एक डिस्क भी भेजा गया। (फोटो सोर्स: intuitivemachines.com/ baps.org)
    आईएम-1 (IM-1) की सैटेलाइट के साथ एक डिस्क भी भेजा गया। (फोटो सोर्स: intuitivemachines.com/ baps.org)

    HighLights

    1. मानवता की जीत का भी प्रतीक है यह मिशन
    2. महंत स्वामी महाराज ने दुनिया में शांति- सद्भाव का दिया संदेश

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से इंट्यूएटिव मशीन्स-1 वाणिज्यिक लैंडर ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट चांद पर लैंडिंग की। लूनर मिशन आईएम-1  (IM-1) की सैटेलाइट के साथ एक डिस्क भी भेजा गया था, जिसपर प्रमुख स्वामी महाराज की तस्वीर उकेरा गया था।

    वहीं, डिस्क पर उनके सद्भाव और करुणा के संदेश भी लिखे गए थे। डिस्क पर लिखा था, "दूसरों की खुशी हमारी अपनी है, दूसरों की भलाई हमारी अपनी भलाई है।"

    स्वामी महाराज ने डिस्क को दिया था आशीर्वाद

    इस डिस्क को BAPS के वर्तमान आध्यात्मिक नेता परम पावन महंत स्वामी महाराज ने 29 दिसंबर, 2022 को भारत के अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह के दौरान आशीर्वाद दिया था।

    महंत स्वामी महाराज ने सभी की शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हुए कहा था, "मैं भगवान स्वामीनारायण के चरण कमलों से प्रार्थना करता हूं कि आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करके सभी लोगों को आनंद और खुशी मिले। दुनिया में हर जगह सद्भाव फैले। हर जगह एक-दूसरे क लिए प्यार और सम्मान पनपे। शुभ मनोकामनाएं पूर्ण हों।"

    मानवता की जीत का भी प्रतीक है यह मिशन: बीएपीएस

    बीएपीएस ने एक बयान जारी कर कहा,"दूसरों की खुशी हमारी अपनी है, दूसरों की भलाई हमारी अपनी है' प्रमुख स्वामी महाराज के जीवन का यह आदर्श वाक्य था। यह एक सरल वाक्य है, लेकिन इसका गहरा संदेश है। इसे रिलेटिव डायनेमिक्स द्वारा डिस्क पर उकेरा गया था। जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आईएम-1 मिशन के साथ यात्रा कर रहा है। यह न केवल पचास से अधिक वर्षों में चांद की सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान है, बल्कि यह मानवता की जीत का भी प्रतीक है। यह सद्भाव और करुणा के एक वैश्विक संदेश की जीत का प्रतीक है।"

    खबरें और भी

    नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से इंट्यूटिव मशीन्स (आईएम)-1 वाणिज्यिक लैंडर बीते गुरुवार की शाम 6.23 बजे सफलतापूर्वक चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की।  लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद मिशन आईएम-1  निदेशक टिम क्रेन ने अपने भाषण में कहा कि ओडीसियस को अपना नया घर मिल गया है।    

    यह भी पढ़ेंPM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने किया सुदर्शन सेतु का उद्घाटन, राष्ट्र को पांच नए AIIMS करेंगे समर्पित