Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में 3 दिन कोल्ड-डे की चेतावनी, पंजाब व हिमाचल में शीत लहर का अलर्ट; 11 राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 06:43 PM (IST)

    बिहार में लोगों को भीषण ठंड का सामना आने वाले दिनों में करना पड़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश घने कोहरे के आगोश में रहेगा। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शीत ल ...और पढ़ें

    कोहरे के बीच महाकुंभ जाते श्रद्धालु। ( फोटो- पीटीआई )
    कोहरे के बीच महाकुंभ जाते श्रद्धालु। ( फोटो- पीटीआई )

    HighLights

    1. बिहार में कड़ाके की ठंड की जारी की गई चेतावनी।
    2. असम, लक्षद्वीप और अरुणाचल में बारिश का अलर्ट।
    3. पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा घने कोहरे का प्रकोप।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में अचानक मौसम में गर्मी बढ़ी है। मगर अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

    बिहार में लोगों को लगातार तीन दिनों तक भीषण ठंड का सामना करना होगा। यहां के कई इलाकों में 24 से 26 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। आईएमडी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

    Bihar Cold Alert: ठंड अभी बाकी है! बिहार में और बिगड़ेंगे हालात, मौसम विभाग के अपडेट ने बढ़ाई टेंशन

    अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

    • 24 जनवरी: आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
    • 25 जनवरी: हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं बिहार में दूसरे दिन कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
    • 26 जनवरी: बिहार में तीसरे दिन भी लोगों को कोल्ड डे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। वहीं ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।

    आगे कैसा रहेगा मौसम?

    • अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद चार दिन तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।
    • अगर मध्य भारत की बात करें तो अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

    खबरें और भी

    • अगले 24 घंटे में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं आएगा। 24 घंटे के बाद अगले चार दिन तक 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान यथावत बना रहेगा।

    मैदानी इलाके में अमृतसर सबसे ठंडा

    पिछले 24 घंटे में देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका से अपने नागरिकों को भारत वापस लाएगा या नहीं, विदेश मंत्रालय ने दे दिया सीधा जवाब


    यह भी पढ़ें: 'ऑफिस में महिलाओं के साथ अनचाहा व्यवहार भी यौन उत्पीड़न', मद्रास हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी