यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है और इसी के साथ ठंड भी बढ़ गई है। यूपी में मौसम विभाग ने आज कोहरा बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज तड़के बारिश हुई
- राजस्थान में कई जगह हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि
- यूपी में घने कोहरे की संभावना, मध्य प्रदेश में भी छाएगी धुंध
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से काफी ठंड पड़ रही है। वहीं, आज सुबह से हो रही बारिश में सर्दी में और अधिक इजाफा कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज तड़के बारिश शुरू हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्क रहने को लेकर चेतावनी जारी है। बारिश के बाद लोगों को घने कोहरे और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ेगा।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital in the wee hours today.
— ANI (@ANI) December 26, 2024
(Visuals from Moti Lal Nehru Marg) pic.twitter.com/W5t0WgIg7m
.jpg)
हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का हाल जारी किया है।
.jpg)
यूपी में घने कोहरे की संभावना
27 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रदेश में कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 27 दिसंबर को प्रदेश के कई इलाकों में छिछले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
28 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा और फिरोजाबाद जैसे इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कानपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं। 29 और 30 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
खबरें और भी

राजस्थान में कई जगह हो सकती है बारिश
इन दिनों राजस्थान में भीषण ठंड पड़ रही है। राजस्थान के कई जिलों मे तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर और उदयपुर भरतपुर में कोहरा रहेगा और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने 27 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर के मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चुरू, नागौर, पाली और अजमेर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) December 26, 2024
कश्मीर में सर्दी का सबसे कठिन दौर
घाटी में सर्दियों का सब से कठिन दौर कहलाने वाले चिलेकलां के गत शनिवार को शुरू हुए दौर के बीच समूची घाटी लगातार खून जमा देने वाली ठंड की चपेट में है और लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। कश्मीर में आज गुलमर्ग, सोनमर्ग में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में जो लोग जम्मू-कश्मीर आने का प्लान कर रहे हैं। उन्हें यहां के हालात का जायजा इस खबर से पता चल जाएगा। आंशिक तौर पर डल झील समेत जमे रहने वाले जलस्रोतों के बीच श्रीनगर समुद्रतल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा।
हिमाचल में जमकर बरस रही 'चांदी
हिमाचल प्रदेश में करीब तीन महीने के सूखे के बाद बागवानी इलाकों को बड़ी राहत मिली है। करीब तीन महीने बाद हुई बर्फबारी से बागवानी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है। हाल ही में हुई बर्फबारी, खासकर शिमला, सिरमौर और किन्नौर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी ने राज्य की कृषि, खासकर सेब के बागों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। हालांकि, भारी बर्फबारी से प्रदेश में सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।