Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में मौसम का यू-टर्न, गर्मी की जगह लौटी सर्दी; दिल्ली से बंगाल तक सात राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:37 PM (GMT+05:30)

    मार्च में देशभर में मौसम का मिजाज बदला है, जहां तापमान में गिरावट, कोहरा और बारिश दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य और पूर्वी भारत में 2 ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मार्च में देशभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज

    2. पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। मार्च के महीने में जब आमतौर पर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होती है, तब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जगहों पर तो शनिवार सुबह कोहरा भी देखने को मिला। ऐसा लग रहा है मानों फिर से सर्दी लौट आई है।

    मौसम विभाक के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में 21 मार्च तक रुक-रुककर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, 20 मार्च को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

    दरअसल, बेमौसम पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में कई जगहों पर शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा।

    fogg (7)

    दिल्ली से बंगाल तक बारिश की संभावना

    आज यानी 20 मार्च को पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है। इनमें ओडिशा-बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 80kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है।

    खबरें और भी

    वहीं, 23 मार्च को एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


    तेजी से गिरा पारा

    पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी हिस्सों में बारिश-ओले गिर रहे हैं। जिसके कारण 42 डिग्री तक पहुंचा 16 डिग्री पर आ गया। कई राज्यों में तापमान गिरकर 20 डिग्री रह गया है।

    tapman new

    गर्मी से राहत

    तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सबसे खास बात यह है कि एक हफ्ते तक देश में कहीं भी हीटवेव चलने की कोई आशंका नहीं है। जिसके कारण मार्च के महीने में भीषण गर्मी पड़ने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में उमस वाला मौसम हो सकता है।