विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम का खौफ, 80 वाल्मिकी परिवारों ने कबूला इस्लाम

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Wed, 15 Apr 2015 09:27 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां का रामपुर में जलजला है। यहां पर वाल्मीकि समाज के 80 परिवार अतिक्रमण अभियान से अपना मकान बचाने के लिए सांकेतिक तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कर चुके हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां का रामपुर में जलजला है। यहां पर वाल्मीकि समाज के 80 परिवार अतिक्रमण अभियान से अपना मकान बचाने के लिए सांकेतिक तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कर चुके हैं।

मजबूर वाल्मीकि परिवारों का कहना है कि पूरी वाल्मीकि बस्ती को पुलिस ने घेर लिया है। किसी भी मुस्लिम धर्म गुरु को नहीं आने दिया जा रहा है। ऐसे में हमे विधिवत इस्लाम धर्म ग्रहण करने की जानकारी नहीं है, लिहाजा सभी ने टोपी पहनकर सांकेतिक तौर पर इस्लाम ग्रहण कर लिया है।

करीब हफ्ते भर पहले नगर पालिका ने वाल्मीकि बस्ती में मकानों पर लाल निशान लगाये थे, जिसका वाल्मीकि समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने इसके लिए नगर पालिका के ड्राफ्ट्समैन सिब्ते नबी को जिम्मेदार ठहराया है जिसने कहा था कि इस्लाम धर्म अपनाने पर किसी का भी मकान नहीं गिराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रामपुर उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां का चुनाव क्षेत्र है। बताते चलें बीते सोमवार को वाल्मीकि बस्ती के लोगों के बुलावे पर उन्हें इस्लाम धर्म में शामिल कराने के लिए अमरोहा के मौलाना फुरकान बरेलवी वाल्मिकी बस्ती पहुंचे, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए धर्म परिवर्तन कराने से इनकार कर दिया कि दबाव और लालच के कारण इस्लाम धर्म नहीं अपनाया जा सकता।

पढ़ेंः गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकारः आजम

पढ़ेंः आप विधायक पर मारपीट का आरोप