मध्य प्रदेश: चैट से खुला राज, जबलपुर में पत्नी ने पति को होटल में दूसरी महिला संग पकड़ा, जड़े थप्पड़
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक के कमरा नंबर 103 में हंगामा मच गया। पत्नी ...और पढ़ें

जबलपुर में पत्नी ने पति को होटल में दूसरी महिला संग पकड़ा, जड़े थप्पड़
HighLights
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को अलग कर विवाद शांत कराया
अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक के कमरा नंबर 103 में हंगामा मच गया। पत्नी सविता यादव अपने पति अरुण यादव का पीछा करते हुए होटल पहुंचीं और उन्हें दूसरी महिला ज्योति कोरी के साथ देखकर थप्पड़ बरसाने लगीं।
सविता यादव को अपने पति और ज्योति कोरी के बीच करीब एक साल से अफेयर होने का शक था। मोबाइल चैट के जरिए उन्हें कथित तौर पर पता चला कि दोनों होटल में मिलने वाले हैं।
इसके बाद उन्होंने पति का पीछा किया और होटल पहुंच गईं। कमरा खुलवाने पर दोनों को साथ देखकर उन्होंने अपना आपा खो दिया और कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही थप्पड़बाजी में बदल गई।
होटल में हंगामा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को अलग कर विवाद शांत कराया।
पत्नी का आरोप है कि पति दूसरी महिला के करीब आने के कारण उनसे दूरी बनाने लगे थे। उन्होंने ज्योति कोरी पर अरुण को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि ये आरोप फिलहाल पत्नी की ओर से लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने केवल मौके पर विवाद को नियंत्रित किया। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
