विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 August 2023: PM मोदी ने तोड़ी बुलेटप्रूफ ग्लास की परंपरा, लाल किले से किए इन 9 एलानों ने बदली देश की तकदीर

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 14 Aug 2023 04:47 PM (IST)

15 अगस्त 2023 को देश के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पावन अवसर पर लोग इन तीन चीजों का काफी ...और पढ़ें

लाल किले से किए इन 9 एलानों ने बदली देश की तकदीर (Image: Jagran Graphic)
लाल किले से किए इन 9 एलानों ने बदली देश की तकदीर (Image: Jagran Graphic)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM मोदी द्वारा की गई 9 बड़ी घोषणाएं
  2. 2014 से 2022 तक पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जबरदस्त भाषण
  3. 15 अगस्‍त 2023 को PM मोदी लाल किले से करेंगे देश को संबोधित

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PM Modi's Big Announcement in last 9 years: 15 अगस्त, 2023 को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराते हुए देश को संबोधित करेंगे। 2014 के बाद से पीएम मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषणों के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। इस साल भी पीएम मोदी अपने भाषण के जरिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

वैसे यह बात किसी से नहीं छुपी है कि पीएम मोदी ने इन 9 सालों में अपने फैसलों के जरिए देश को एक न्यू इंडिया में बदल दिया है। जब पीएम मोदी ने 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली तो उन्होंने अपने मन में ठान लिया था कि वह भारत में बड़े बदलाव लेकर आएंगे और ऐसा हुआ भी। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पीएम मोदी के फैसलों से आज भारत का हर नागरिक अपना सीना चौड़ा करके चलता है।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोग इन तीन चीजों का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पहला देश का लहराता तिरंगा, दूसरा देश का राष्ट्रगान गाते हुए लोग और तीसरा लाल किले से देश के प्रधानमंत्री मोदी का भाषण। बता दें कि पीएम मोदी अपने इस दूसरे कार्यकाल में आखिरी बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषणों के जरिए पीएम मोदी ने हमेशा देश को एक नई दिशा दी है। इसी कड़ी में उनकी कुछ बड़ी घोषणाओं पर आइये डालते हैं एक नजर...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM मोदी द्वारा की गई बड़ी घोषणाएं

  • 2022: 'पंच प्राण', 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी
  • 2021: 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव
  • 2020: 'मेक फॉर वर्ल्ड', 'वोकल फॉर लोकल'
  • 2019: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
  • 2018: आयुष्मान भारत
  • 2017: न्यू इंडिया
  • 2016: GST, नोटबंदी
  • 2015: स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया
  • 2014: स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया

2022: 'पंच प्राण', 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी

2022 में देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पंच प्राण का उल्लेख किया। साथ ही 2047 तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए 5 प्रतिज्ञाओं के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि 5G मोबाइल टेक्नोलॉजी जल्द ही भारत में उपलब्ध होगी।

पीएम मोदी द्वारा दिए गए पंच प्राण (संकल्प) ये रहे:

  • विकसित भारत
  • गुलामी से मुक्ति
  • विरासत पर गर्व
  • एकता और एकजुटता
  • नागरिकों का कर्तव्य

2021: 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव

15 अगस्त, 2021 को भारत की आजादी का 75वां वर्ष मनाया गया और इसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की। इस दिन पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मास्टर प्लान गति शक्ति की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि इससे लाखों नौकरियां पैदा होंगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी वादा किया कि उनकी सरकार 75 वंदे भारत ट्रेनें लाएगी जो देश के हर कोने को जोड़ेगी।

इसके अलावा पीएम ने फोर्टिफाइड राइस योजना, लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल, नेशनल हाइड्रोजन मिशन का भी एलान किया था।

2020: 'मेक फॉर वर्ल्ड', 'वोकल फॉर लोकल'

2020 वह साल है जब COVID-19 ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड लॉकडाउन लागू थे। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को वर्चुअली संबोधित किया था।

इस दौरान उन्होंने 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ-साथ 'मेक फॉर वर्ल्ड' का उल्लेख देशवासियों के सामने किया। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' को भी बढ़ावा दिया। 15 अगस्त, 2020 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, 'आजाद भारत की मानसिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। हमें अपने स्थानीय प्रोडक्ट की सराहना करनी चाहिए, अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमारे प्रोडक्ट को बेहतर करने का अवसर नहीं मिलेगा और उन्हें प्रोत्साहन नहीं मिलेगा।'

2019: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त, 2019 को पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए एक बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने एलान किया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीन सेवाओं - सेना, नौसेना और वायु सेना का प्रमुख होगा। इसके अलावा वह सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री के बीच संपर्क का एकमात्र बिंदु होगा।

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, ''हमारी सेनाएं भारत का गौरव हैं। सेनाओं के बीच समन्वय को और तेज करने के लिए, मैं लाल किले से एक बड़े फैसले की घोषणा करना चाहता हूं। भारत में एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - सीडीएस (CDS) होगा। यह सेनाओं को और भी अधिक प्रभावी बनाने जा रहा है।''

2018: आयुष्मान भारत

15 अगस्त, 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत या राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से दस करोड़ परिवारों या 50 करोड़ भारतीयों को मदद मिलेगी। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, 'अब समय आ गया है कि हम यह सुनिश्चित करें कि भारत के गरीबों को अच्छी गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सेवा मिल सके।' बता दें कि, प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भारत योजना) 25 सितंबर, 2018 (दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) से पूरे देश में लागू कर दी गई।

2017: न्यू इंडिया

देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'नया भारत' बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों को 'न्यू इंडिया' बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने 1942 से 1947 तक अपनी सामूहिक ताकत देखी। इसी तरह, अगले पांच साल, 2017 से 2022 तक देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।'

भारत का विश्‍व में दबदबा हो

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि न्यू इंडिया एक सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली होगा, जहां हर किसी को समान अवसर उपलब्ध होगा। ‘New India’ के जरिए आधुनिक विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में भारत का विश्वभर में दबदबा होगा।

2016: बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन की कड़ी निंदा/नोटबंदी

अपने तीसरे स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन की कड़ी निंदा की थी। 15 अगस्त, 2016 को देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर पाकिस्तान के रुख और बुरहान वानी जैसे आतंकवादियों के महिमामंडन की आलोचना की थी।

वैसे ये साल पीएम मोदी द्वारा किए गए कुछ बड़े फैसलों के लिए भी याद किया जाता है। जिसमें से एक है, पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी पर लिया गया फैसला। देश के कालेधन को बाहर लाने के लिए पीएम मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी का एलान कर 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कराने की घोषणा की थी।

2015: स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया

स्वतंत्रता दिवस के दूसरे भाषण में पीएम मोदी ने स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया की जोरदार वकालत की थी। देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन की सैद्धांतिक मंजूरी सहित सरकार की उपलब्धियों और वादों पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी का यह संबोधन जन धन योजना की प्रगति, काले धन और भ्रष्टाचार पर रोक पर केंद्रित था।

2014: स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया

प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी का 2014 में पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण था। उन्होंने देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी मायने में खास रहा था।

  • पहला- पीएम मोदी ने खुद को 'प्रधान सेवक' बताया था।
  • दूसरा- अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने बुलेट-प्रूफ ढाल को हटवा दिया था।
  • पीएम मोदी ने देश की स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया था।
  • साथ ही 'मेक इन इंडिया' पहल की शुरुआत की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।