यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Independence Day 2023: इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 76वां है या 77वां? लोगों में बहुत है कंफ्यूजन
Independence Day 2023 अक्सर स्वतंत्रता दिवस पर लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि इस वर्ष कौन सा स्वतंत्रता दिवस है और इसे लेकर वह गलत वर्ष की बधाई दे द ...और पढ़ें

HighLights
- स्वतंत्रता दिवस पर वर्ष को लेकर लोगों में कंफ्यूजन।
- 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था भारत।
- देश के कोने-कोने में दिखती है स्वतंत्रता दिवस की झलक।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Independence Day 2023: देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर साल लोगों में असमंजस देखा जाता है कि आखिर यह स्वतंत्रता दिवस कौन सा है। मसलन 75वां, 76वां या 77वां। लोग इसे लेकर 1947 से लेकर गणना करने लग जाते हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है। लेकिन इस साल हम आपकी इस कंफ्यूजन को पूरी तरह दूर कर देंगे।
वर्ष को लेकर लोगों में कंफ्यूजन
लोग अभी से ही स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) की तैयारियों में लग गए हैं, लेकिन हर साल एक कंफ्यूजन हो जाती है। ठीक उसी तरह इस साल भी एक कंफ्यूजन है कि इस वर्ष कौन सा स्वतंत्रता दिवस है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 76वां है या 77वां?
.jpg)
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 76वां है या 77वां?
हमारा भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। इस वर्ष यानी कि 2023 में भारत को आजाद हुए 76 साल हो जाएंगे। हम इस वर्ष 2023 में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। अक्सर लोग इस सवाल में उलझ जाते हैं और गलत वर्ष की बधाई दे देते हैं।
पिछले साल (2022) मना था 76वां स्वतंत्रता दिवस
पिछले साल भारत को आजाद हुए 75 साल हुए थे, जब हम 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाए थे। इसी प्रकार इस साल भारत को आजादी मिले 76 साल हो जाएंगे, तो हम इस 15 अगस्त, 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।
खबरें और भी
.jpg)
क्या है इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम?
बता दें कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की अलग-अलग थीम होती है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' यानी कि 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' है। इस वर्ष इस थीम पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा।
लाल किले की प्राचीर से गरजेंगे पीएम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे।
.jpg)
हम क्यों मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस?
15 अगस्त को हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं। हम हमारे वीर शहीदों को नमन करते हैं। उनके सम्मान में पूरा देश एक रंग में रंग जाता है। देश के कोने-कोने में आजादी का महापर्व मनाया जाता है। गली-गली में तिरंगे लहराए जाते हैं।
.jpg)
हर जगह दिखती है स्वतंत्रता दिवस की झलक
15 अगस्त के मौके देश के विभिन्न सरकारी भवनों को तिरंगे की रोशनी से रंग दिया जाता है। इसकी झलक अब विदेशों में भी देखने को मिलती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संबोधन देते हैं।